Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

प्रो बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने प्रोफेसर बीएस रावत को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

प्रो बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने प्रोफेसर बीएस रावत को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा है। रविवार को इसी क्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत बिलासपुर के चेयरमैन संजय भैया के आवास पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर की अध्यक्षता में हर्ष और उल्लास के साथ प्रोफेसर रावत का एक स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी एन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि तोंगड़, प्रदेश उपाध्यक्ष देवा कसाना, जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बबलू गुर्जर, जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर कैप्टन पंचशील गुर्जर, सोनू गुर्जर एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ देकर एवं पटका पहनकर नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो रावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रोफेसर रावत ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटील, संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और उम्मीद से शीर्ष नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। मैं उसे पूर्ण सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और हमेशा समाज की आवाज उठाने का कार्य करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि समाज का विकास और उत्थान ही मेरा संकल्प है तथा समाज के मान- सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा।

Related posts

आनंद सरपंच बने भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री

admin

*”गोवंश की सेवार्थ दनकौर के समीप ग्राम पौवारी में निर्मित गौशाला नवरात्रि में होगी क्षेत्र को समर्पित”* *”गौवंशों का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकताओं में है”*

admin

*बिजनेस नेटवर्किंग और क्रेता-विक्रेता बात चीत ने दूसरे दिन को खास बनाया, ट्रेंडी और स्टाइलिश कलेक्शन वाले रैंप शो ने लोगों को आकर्षित किया,

admin