Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किए 9 यूजीसी-स्वीकृत ऑनलाइन कोर्स* *नोएडा, 7 मई 2025:*

*नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किए 9 यूजीसी-स्वीकृत ऑनलाइन कोर्स*
*नोएडा, 7 मई 2025:*

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) ने आज एक समारोह के दौरान 9 नए ऑनलाइन अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स लॉन्च किए। इस आयोजन में 500 से अधिक छात्र, शिक्षक और विशिष्ट अतिथियों ने हिस्सा लिया। लॉन्च किए गए कोर्सों में 3 बैचलर डिग्री के लिए और 6 मास्टर डिग्री के लिए हैं।

अब छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे और काम के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकेंगे। यह कोर्स विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी हैं जो किसी कारणवश नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाते। इन कोर्सों में स्किल-बेस्ड लर्निंग और आसान फाइनेंसिंग विकल्प भी दिए गए हैं।

*प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज*, कुलपति, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने कहा, “हमें गर्व है कि हम यह ऑनलाइन कोर्स प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं जिससे छात्र, कामकाजी लोग और हर उम्र के लोग पढ़ाई कर सकें। यह पहल युवाओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करेगी और उनके करियर को बेहतर बनाएगी।”

*आयन मजूमदार*, डायरेक्टर (ऑप्स एंड बिजनेस डेवेलपमेंट) ने कहा, “इन ऑनलाइन कोर्स का उद्देश्य शिक्षा को हर कोने तक पहुंचाना है। इससे वे छात्र भी पढ़ाई कर सकेंगे जो किसी कारण से नियमित कॉलेज में नहीं जा सके। हमारा मकसद है – ‘कहीं भी, कभी भी – शिक्षा सबके लिए’।”

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का यह प्रयास डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related posts

गलगोटियास विश्वविद्यालय के एन० एस० एस० विभाग ने “युवा संवाद भारत @ 2047” के कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन।

admin

*जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज* की एकेडमिक काउंसिल की बैठक* ने *संस्थान के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर* चिह्नित किया।*

admin

58वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2024 16-20 अक्टूबर 2024; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा

admin