Bharat Vandan News
Image default
साहित्य

रवीन्द्र कुमार राणा* आओ तुमको बतलाता हूँ, अमर कहानी महाराणा की। चेतक जिसका प्यारा घोड़ा, क्षत्रिय राजपूत मस्ताना की।

*महाराणा प्रताप*

*रवीन्द्र कुमार राणा*

आओ तुमको बतलाता हूँ,
अमर कहानी महाराणा की।
चेतक जिसका प्यारा घोड़ा,
क्षत्रिय राजपूत मस्ताना की।
घास की रोटी खाकर भी जो,
अपने कर्तव्य पथ से न डिगा।
उसकी निर्भीक शौर्य पराक्रम,
वीरता के आगे कोई न टिका।
रानी पदमिनी के जौहर की,
जय पन्ना जैसी धाय मां की।
भामा शाह से महादानी की,
झाला मन्ना से बलिदानी की।
राष्ट्र निर्माण में मेवाड़ मुकुट ने,
अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।
राष्ट्र धर्म कर्तव्य बोध में जिसने,
साम्राज्य सब ऐश्वर्य त्याग लिया।
जिनसे है इतिहास कलंकित,
जयचंद जैसे द्रोही गद्दारों की।
मुगलों को है नित धूल चटाई,
अमर कहानी महाराणा की।

Related posts

कल दिनांक04-09-24 को हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय मेरठ क्षेत्र(प्रान्त) की गूगल मीट पर ऑनलाइन एक बैठक की गई।कार्य कारिणी की घोषणा इसका मुख्य एजेंडा था,मेरठ प्रान्त की कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा हुई,जो कि मेरठ प्रान्त के 14 शासकीय जिलों के साहित्यकार एवं हिंदी सेवी हैं।

admin

“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट।”

admin

१४ सितंबर को, हिंदी दिवस के अवसर क्षत्रिय सांस्कृतिक मंच, नोएडा द्वारा ए-१७ सैक्टर ३५नोएडा पर एक गोष्ठी का आयोजन

admin