Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

यमुना संकट के बीच अर्थ डे पर उतरे सेंकड़ों युवा, हजारों किलो कचरा हटाकर दिया बड़ा संदेश

यमुना संकट के बीच अर्थ डे पर उतरे सेंकड़ों युवा, हजारों किलो कचरा हटाकर दिया बड़ा संदेश

 

वाई एस एस फाउंडेशन की अगुवाई, रेडिसन ब्लू एमबीडी ग्रुप नोएडा की भागीदारी और नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से चला अभियान—“अब नहीं जागे तो देर हो जाएगी”

 

नोएडा, 22 अप्रैल 2026।

बढ़ते प्रदूषण और यमुना की बिगड़ती स्थिति के बीच, अर्थ डे पर वाई एस एस फाउंडेशन के नेतृत्व में युवा शक्ति घाट, यमुना तट पर बड़ा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रेडिसन ब्लू एमबीडी नोएडा सह-भागीदार रहा, जबकि नोएडा प्राधिकरण का संस्थागत सहयोग मिला।

 

सैकड़ों युवाओं और स्वयंसेवकों ने कई घंटों तक श्रमदान कर यमुना किनारे फैले प्लास्टिक, थर्मोकोल और अन्य अपशिष्ट को हटाया। अभियान के दौरान साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि यमुना की सफाई केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है। “जल है तो कल है” के संदेश के साथ जन-जागरूकता

 

स्थानीय स्तर पर यमुना में बढ़ता प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे का जमाव और घटती जल गुणवत्ता गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

 

वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा की “अगर आज भी हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को सिर्फ प्रदूषित यमुना ही मिलेगी। यह अभियान एक शुरुआत है, लेकिन इसे जन-आंदोलन बनाना जरूरी है।

रेडिसन ब्लू एमबीडी नोएडा के प्रतिनिधियों ने इसे कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी का जमीनी उदाहरण बताया, जबकि नोएडा अथॉरिटी ने इसे जनभागीदारी की सकारात्मक पहल कहा।

 

“यमुना को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं—समाज को भी आगे आना होगा।”

Related posts

श्री कृष्ण ने छोटी उंगली पर उठा लिया गोवर्धन पर्वत* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के पंचम दिवस

admin

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के चर्तुथ दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी

admin

जिले में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़ जनसंवाद यात्रा की घोषणा। जनसंपर्क नहीं, जनविश्वास का अभियान है कांग्रेस की “जनसंवाद संकल्प यात्रा” 6 अगस्त से घर-घर पहुंचेगे कांग्रेस कार्यकर्त्ता

admin