Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

सेवा, सहयोग और समर्पण की मिसाल बना सेक्टर P-3, नवरात्रि पर वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन, जरूरतमंद दिव्यांग को भेंट की ट्राइसाइकिल

सेवा, सहयोग और समर्पण की मिसाल बना सेक्टर P-3, नवरात्रि पर वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन, जरूरतमंद दिव्यांग को भेंट की ट्राइसाइकिल

ग्रेटर नोएडा, 11 अक्टूबर 2026। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर P-3 में प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर टीम RWA द्वारा सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। सेक्टर के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़े भाई श्री प्रमोद नागर जी के सहयोग तथा टीम RWA के प्रयासों से तिरंगा पार्क के सामने, मंदिर एवं मार्केट के पास सेक्टर के पहले पेयजल वॉटर कूलर एवं वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन सेक्टर की नन्ही बिटिया कनिष्का कौशिक (C-601) के कर-कमलों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य सेक्टरवासियों एवं बाजार में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। टीम RWA ने इसे सामुदायिक सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

खुशियों को समाजसेवा से जोड़ने की अनूठी मुहिम

टीम RWA द्वारा चलाई जा रही सहयोग मुहिम के अंतर्गत लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने परिवार में जन्मदिन, वर्षगाँठ एवं अन्य खुशी के अवसरों पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और समाज के लिए उपयोगी योगदान दें।

इसी भावना के तहत RWA अध्यक्ष अमित भाटी ने अपने छोटे पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर की मार्केट के सामने ट्राइसाइकिल के सहारे जीवनयापन करने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति को नई ट्राइसाइकिल भेंट की। उसकी पुरानी ट्राइसाइकिल खराब हो गई थी। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

RWA को भेंट की चार कुर्सियाँ, भविष्य में जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

सामाजिक सहयोग की इसी कड़ी में अमित भाटी ने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर RWA को चार कुर्सियाँ भेंट करने की पहल भी की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में RWA के पास सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए कुर्सियों, टेबल और दरियों जैसी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने सेक्टरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार के विशेष अवसरों पर RWA को कुर्सियाँ अथवा अन्य उपयोगी सामान योगदान स्वरूप दें। सामूहिक सहयोग से भविष्य में 100 से 150 कुर्सियों सहित आवश्यक सामान की व्यवस्था की जा सकती है। इससे सेक्टर के परिवारों को जन्मदिन, पारिवारिक समारोह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान जरूरत के अनुसार कुर्सियाँ, टेबल और दरियाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस पहल से परिवारों को टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाले लगभग 10,000 से 20,000 रुपये तक के संभावित खर्च में बचत करने में मदद मिल सकती है।

टीम RWA का संदेश — खुशियाँ बाँटें, समाज को मजबूत बनाएँ

RWA अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब हम अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएँ। टीम RWA का प्रयास है कि सेक्टर में स्वच्छता, सुंदरता, सुरक्षा के साथ-साथ आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जाए।

उन्होंने समस्त सेक्टरवासियों से इस मुहिम से जुड़ने तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान देने की अपील की।

हमारा संकल्प — स्वच्छता, सुंदरता, सुरक्षा और आपसी सहयोग।

काम बोलता है — टीम RWA, सेक्टर P-3, ग्रेटर नोएडा।

Related posts

ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) का आधिकारिक बयान

admin

भारत टेक्स 2025 – हस्तशिल्प हस्तशिल्प, जीआई उत्पाद, पारंपरिक खिलौने,इव शिल्प प्रदर्शन, स्टार्टअप्स अनुभवों का वह संगम, जो भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध और विविधता से भरे विरासत को उत्पादन की आधुनिक और दीर्घकालिक ताकत के साथ जोड़ता है।

admin

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई

admin