Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन”*

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन”*

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने सेक्टर 22D में लोगों से संवाद करते हुए, उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। विधायक ने अपनी भाषा में ही बातचीत करते हुए कहा कि *”क्या हाल-चाल है, सब ठीक ठाक हैं, कोई परेशानी तो नहीं है। योगी राज में कोई गुंडा बदमाश परेशान तो नहीं करता है, वैसे प्रदेश में अब कोई गुंडा बदमाश बचा नहीं है।”*
जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क और परिवहन की समस्याएं प्रमुख रही। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि *”किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सभी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।”*
जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली विभाग, पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर राकेश पति त्रिपाठी (अध्यक्ष), राजेंद्र शर्मा (सचिव), मालकेश्वर ( कोषाध्यक्ष), अरविन्द शर्मा , किशोर , राजकुमार कौशिक, जेपी सिंह, एमपी सिंह, रोजी गुलाटी, केतकी बंसल, उपेंद्र काक, राजकपूर श्रीवास्तव, आशीष मित्तल, अतुल कुमार श्रीवास्तव, हिना चौधरी, परमेश कुमार आदि उपस्तिथ रहे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय पर आपातकाल पर सत्याग्रह प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी जी एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने

admin

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला कार्यालय, सेक्टर-116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin