Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

साधन फाउंडेशन द्वारा समाज के वंचित वर्ग के कल्याण हेतु एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन रजिस्ट्रेशन, एवं स्वच्छता व सैनिटरी हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

साधन फाउंडेशन द्वारा समाज के वंचित वर्ग के कल्याण हेतु एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन रजिस्ट्रेशन, एवं स्वच्छता व सैनिटरी हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जैन मंदिर, दिलशाद कॉलोनी के स्लम क्षेत्र में किया गया।

इस आयोजन में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया एवं मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा वितरण और नेत्र परीक्षण सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनके नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु पंजीकरण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्रप्रकाश चौहान, अध्यक्ष पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान रहे।उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य देश निर्माण की नींव होते हैं।

विशेष अतिथि पूर्व निगम पार्षद एवं विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती रिंकू दीदी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के शिविर उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में डॉ. रश्मि गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। साथ ही, एस.एस. मॉरल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के पैरामेडिकल छात्रों ने भी शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दिया।
C P Chauhan

Related posts

ग्रेनो प्राधिकरण ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाए –सीईओ ने की जन सहभागिता से ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की अपील

admin

School puts 500 pupils in detention for flouting new uniform rules

admin

P3 के अध्यक्ष अमित भाटी ने सेक्टर वासियों से की अपील

admin