Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोजनाएँ” पर विशेषज्ञ व्याख्यान

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोजनाएँ” पर विशेषज्ञ व्याख्यान

16 अक्टूबर 2025

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में जीबीयू आईईईई छात्र शाखा एवं एचएसी-साइट, आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग के संयुक्त तत्वावधान में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोजनाएँ” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।

सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में तकनीकी नवाचार की भूमिका पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार सिंह, डीन (अकादमिक्स)/डीन (आईआईआर), राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, कन्नौज एवं अध्यक्ष, एचएसी/साइट – आईईईई उत्तर प्रदेश अनुभाग रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में सतत विकास लक्ष्यों (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि तकनीकी नवाचार और इंजीनियरिंग शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक रूप से संवेदनशील परियोजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों की उत्साही सहभागिता

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. एम. ए. अंसारी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. एस. पी. सिंह, डॉ. कीर्ति पाल, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. निधि सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह सहित अनेक संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन

सत्र का समापन डॉ. एम. ए. अंसारी, आईईईई छात्र शाखा परामर्शदाता, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता, सभी संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन इंजीनियरिंग विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, तकनीकी नवाचार और सतत विकास के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Related posts

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत, जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश सरकार एवं आर्या फैशन्स के मध्य महत्वपूर्ण MOU हस्ताक्षरित_

admin

स्वतंत्र भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

admin

20 सितम्बर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जुटेगा प्रबुद्ध समाज; ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन * 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगा आयोजन का भव्य शुभारंभ

admin