*थाना जेवर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार।*
*कार्यवाही का विवरण -*
दिनांक 2/3.11.2026 की रात्रि में थाना जेवर पुलिस द्वारा झांझर रोड पावर हाउस के पास चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको पुलिस बल द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह रूके नहीं बल्कि मुडकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गये। जिननकी पहचान अभियुक्तगण 1. शेरू उर्फ शेर मुहम्मद पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला व्यापारियान कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर, 2.मौसीम पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला पठानटोला, कस्बा पहासू थाना पहासू जनपद बुलंदशहर के रूप में हुयी है। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध पिस्टल .32 बोर व 05 जिंदा कारतूस .32 बोर व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्तों उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 08/10/2026 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 07/10/26 की रात्रि में वादी के भाई इमरान उम्र करीब 36 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना जेवर पर मु0अ0सं0 332/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में अभि0 शेरू उपरोक्त व अभि0 मौमीम उपरोक्त फरार चल रहे थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण व आपराधिक इतिहास*
*1.शेरू उर्फ शेर मुहम्मद पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला व्यापारियान कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर*
मु0अ0सं0 332/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस थाना जेवर गौतमबुद्धनगर
मु0अ0सं0 351/2026 धारा 109(1) बीएनएस धारा 3/25/27 बीएनएस थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर
मु0अ0सं0 535/2020 धारा 147/148/307/323/325/352 भादवि थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर
*2.मौसीम पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला पठानटोला, कस्बा पहासू थाना पहासू जनपद बुलंदशहर*
मु0अ0सं0 332/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/3(5)/61(2) बीएनएस थाना जेवर गौतमबुद्धनगर
मु0अ0सं0 351/2026 धारा 109(1) बीएनएस धारा 3/25/27 बीएनएस थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

