Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल: दीपावली के अवसर पर महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम*

*सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अनूठी पहल: दीपावली के अवसर पर महिला उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम*

*ग्रेटर नोएडा, 03 नवंबर 2026*

महिला सशक्तिकरण और महिला उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से *सशक्त महिला उद्यमी संगठन* द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की गई। संगठन की *अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह* के नेतृत्व में दीपावली के शुभ अवसर पर अनेकों महिला उद्यमियों को *निःशुल्क प्रदर्शनी स्टॉल* लगाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया।

यह विशेष आयोजन *IILM University, Greater Noida के सहयोग से* विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए सशक्त मंच प्रदान किया गया।

इस पहल के अंतर्गत सभी महिला उद्यमियों को *स्टॉल, दोपहर का भोजन, पानी सहित सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क* प्रदान की गईं। उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा, ताकि उनकी सम्पूर्ण आय ही उनकी अपनी आमदनी बन सके।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष *डॉ. खुशबू सिंह* ने कहा –

> “मेरा दृढ़ मानना है कि महिला सशक्तिकरण तभी पूरा होगा जब हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, वित्तीय रूप से सशक्त होंगी और आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। अक्सर यह देखा जाता है कि दीपावली जैसे अवसरों पर स्टॉल लगाने के लिए महिलाओं को 3,000 से 21,000 रुपये तक किराया देना पड़ता है। हमने इसी को ध्यान में रखते हुए अपनी महिला उद्यमियों को निःशुल्क व्यवस्था प्रदान की है, ताकि उनके व्यवसाय को एक नई गति मिल सके। यही महिला सशक्तिकरण का वास्तविक उद्देश्य है – महिलाओं को सशक्त बनाना, उनका सहयोग करना और उन्हें ऐसा मंच देना जिसके माध्यम से वे अपने काम के साथ और आगे आ सकें।”

उन्होंने आगे कहा कि, “आज इस प्रदर्शनी से जो भी आय होगी, वह पूरी तरह से उन महिला उद्यमियों की अपनी होगी। उनके मन में यह संघर्ष नहीं होगा कि कमाई का एक हिस्सा उन्हें स्टॉल के किराए के रूप में देना होगा। यह छोटा सा सहयोग उनके आत्मविश्वास को बड़ा बल देगा।”

डॉ. खुशबू सिंह ने यह भी कहा कि सशक्त महिला उद्यमी संगठन महिला उद्यमिता को आगे लाकर राष्ट्र और राष्ट्रीय विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा और महिलाओं को हर संभव रूप से मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब महिलाओं को सही मंच और सहयोग मिलता है, तो वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।

*भवदीय,*
*सशक्त महिला उद्यमी संगठन*
*अध्यक्ष – डॉ. खुशबू सिंह*

Related posts

पुष्प प्रकृति की तरफ से मानवता को सबसे बड़ी देन: डॉ महेश शर्मा –ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज –01 माार्च तक चलेगी प्रदर्शनी, वाहनों की पार्किंग व प्रवेश निशुल्क

admin

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल, Omega 1 ग्रेटर नोएडा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों, उनके परिवारजनों एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।

admin

प्रेरणा शोध संस्थान में हुआ मासिक लेखक मिलन नोएडा – प्रेरणा शोध संस्थान न्यास नोएडा के द्वारा 12 जनवरी 2025 को मासिक लेखक मिलन आयोजित

admin