Bharat Vandan News
Image default
क्राइमदिल्ली NCR

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती अनुकृति शर्मा द्वारा एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती दीक्षा सिंह के साथ महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती अनुकृति शर्मा द्वारा एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती दीक्षा सिंह के साथ महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया।*
🟥🟦🟥🟦

*आज दिनांक 18/03/2026 को प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती अनुकृति शर्मा द्वारा एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती दीक्षा सिंह के साथ महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों, हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी को थाना परिसर के आस-पास साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था रखने व हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पीड़ित की अविलंब सहायता करने, प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करने व उनका अविलंब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया। सभी विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के संबंध में निर्देशित किया गया।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

🌟 *राष्ट्रीय मंच पर जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का परचम: वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्टैंडअलोन उच्च शिक्षण संस्थान सम्मान* 🌟

admin

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षा और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर हुआ सार्थक मंथन

admin

थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।*

admin