Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

दादरी में विकास का स्वर्णिम दौर: 4 वर्षों में हजारों करोड़ के ऐतिहासिक कार्य, हर क्षेत्र में तेज़ी से बदलती तस्वीर*

*विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा क्षेत्र*

*दादरी में विकास का स्वर्णिम दौर: 4 वर्षों में हजारों करोड़ के ऐतिहासिक कार्य, हर क्षेत्र में तेज़ी से बदलती तस्वीर*

दादरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी के नेतृत्व में बीते 4 वर्षों में विकास की ऐसी अभूतपूर्व धारा बही है, जिसने क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली एवं आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं।

यह केवल आंकड़े नहीं, बल्कि दादरी के हर नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानी है।

🔷 विभिन्न प्राधिकरणों एवं योजनाओं से अभूतपूर्व निवेश

दादरी क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु विभिन्न प्राधिकरणों एवं योजनाओं के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिनमें प्रमुख रूप से—

▪️ नोएडा प्राधिकरण – ₹492 करोड़ 04 लाख
▪️ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण – ₹2952 करोड़ 24 लाख
▪️ खुर्जा द्वारा दादरी नगर – ₹8 करोड़ 70 लाख
▪️ पीडब्ल्यूडी विभाग – ₹164 करोड़ 53 लाख
▪️ विधायक निधि – ₹23 करोड़

➡️ कुल मिलाकर लगभग ₹3925 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक विकास कार्य दादरी में संपन्न हुआ है।

🔷 स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति – ₹205 करोड़ का ऐतिहासिक निवेश

दादरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग ₹205 करोड़ की लागत से अस्पतालों का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया।
अब क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ता — “स्वस्थ दादरी” की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

🔷 सड़क विकास में नई गति – ₹165 करोड़ से बदली तस्वीर

क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग ₹165 करोड़ व्यय किए गए हैं।
इन कार्यों से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी तेज़ हुई है।

🔷 पुल निर्माण – ₹9.43 करोड़ से मजबूत कनेक्टिविटी

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलों का निर्माण किया गया, जिन पर लगभग ₹9 करोड़ 43 लाख खर्च हुए।

🔷 सिंचाई व्यवस्था – ₹4.76 करोड़ से किसानों को सशक्तिकरण

नहरों की सफाई, मरम्मत एवं अन्य कार्यों पर लगभग ₹4 करोड़ 76 लाख व्यय किए गए, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिला।

🔷 बिजली क्षेत्र – ₹1.77 करोड़ से हर घर रोशन

ट्रांसफार्मर स्थापना, लाइन विस्तार एवं सुधार कार्यों पर लगभग ₹1 करोड़ 77 लाख खर्च कर बिजली व्यवस्था को मजबूत किया गया।

🔷 शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण

▪️ शिक्षा क्षेत्र में लगभग ₹93 करोड़ का निवेश
▪️ युवाओं के लिए ₹20 करोड़ की योजनाएं
▪️ कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

🔷 जनहित की अन्य महत्वपूर्ण पहल

▪️ जल निकासी योजना – ₹4 करोड़
▪️ मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों को इलाज हेतु ₹5 करोड़ की सहायता

🔷 “विकास ही हमारी पहचान” – विधायक का संकल्प

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने कहा—
“दादरी की जनता ने जो विश्वास हमें दिया है, उसी के बल पर हमने विकास को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। हमारा लक्ष्य है – हर गांव, हर गली, हर परिवार तक विकास।”

🔷 दादरी: विकास, विश्वास और सुशासन का मॉडल

पिछले 4 वर्षों में लगभग ₹3925 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों ने दादरी को एक नई पहचान दी है।
आज दादरी उत्तर प्रदेश में एक तेज़ी से विकसित होती विधानसभा के रूप में स्थापित हो चुका है।

— विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा क्षेत्र

Related posts

Government Institute of Medical Sciences (GIMS) Hosts Knowledge Session on HMPV Virus and Regenerative Medicine

admin

नोएडा की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान*

admin

भारत शिक्षा एक्सपो 2025 युवा सशक्तिकरण के लिए नए दृष्टिकोण के साथ हुआ भव्य उद्घाटन

admin