Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

गौतमबुद्ध नगर में जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु।

गौतमबुद्ध नगर में जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु।

ग्रेटर नोएडा: जनहित एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय द्वारा आज दिनांक 11 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से जिला मुख्यालय सूरजपुर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी गई।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया यह आंदोलन क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समस्याएं, प्राइवेट स्कूलों एवं अस्पतालों की मनमानी व लूट, लीज डीड के अनुसार स्थानीय किसानों के बच्चों को शिक्षा एवं इलाज में छूट, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा योग्यता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि लंबे समय से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्याओं के समाधान हेतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर अब जनहित में यह लोकतांत्रिक भूख हड़ताल आंदोलन प्रारंभ की गईं। भूख हड़ताल में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया और समर्थन दिया।
इस दौरान- आलोक नागर मास्टर दिनेश नागर ब्रह्मपाल कपासिया बलराज हूंण प्रेमराज भाटी प्रेम प्रधान यतेंद्र नागर बालेश्वर नागर राकेश नागर एडवोकेट अनिल भाटी विजय शर्मा सुशील प्रधान मलखान यादव बसंत भाटी मोहित अधाना गजराज भाटी दिव्यकेश भाटी मुकेश सोलंकी शिवम भाटी फूलकुवर,रिंकू वेदपाल चौधरी धीर सिंह सतेंद्र, आकाश नागर हरेंद्र कसाना अजय नागर कैप्टन नरेश यादव आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट।”

admin

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गौतमबुद्धनगर ने आज एसीपी, ग्रेटर नोएडा को एक ज्ञापन सौंपकर ग्रेटर नोएडा में नशे के व्यापार और पैडलर्स के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की

admin

प्रेरणा शोध संस्थान न्यास एवं एनआईओएस के संयुक्त तत्वावधान में “200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं देवर्षि नारद जयंती समारोह” संपन्न

admin