Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

जनगणना-2027: विशेष चार्ज/प्रतिबंधित क्षेत्रों में संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिकृत कार्मिक करेंगे जनगणना कार्य*

जनगणना-2027: विशेष चार्ज/प्रतिबंधित क्षेत्रों में संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिकृत कार्मिक करेंगे जनगणना कार्य*

*गौतमबुद्धनगर 17 नवंबर, 2026*

जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में स्थित सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों (Armed Forces Establishments) एवं ऐसे प्रतिबंधित क्षेत्रों, जहां सामान्य नागरिक प्रगणकों का प्रवेश अनुमन्य नहीं है, वहां जनगणना का कार्य संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिकृत कार्मिकों द्वारा ही संपन्न कराया जाएगा। इन क्षेत्रों में नियुक्त कार्मिक अपने-अपने प्रतिष्ठानों के अंतर्गत जनगणना संबंधी आंकड़ों का संकलन करेंगे।
इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रतिष्ठानों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से उप निदेशक अभिमन्यु सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को जनगणना कार्य के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी अजीत सिंह ने की।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपन्न कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराना तथा यह सुनिश्चित करना है कि जनपद का कोई भी क्षेत्र अथवा व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे 30 नवंबर 2026 तक भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार की स्वगणना (Self Enumeration) अवश्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की सक्रिय सहभागिता से जनगणना अभियान को सफल बनाने तथा जनपद में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से अभिमन्यु सिंह, उप निदेशक तथा जिला प्रभारी जनगणना प्रदीप कुमार एवं उत्कर्ष पाण्डेय उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

admin

बाढ़ से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी*

admin

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों

admin