Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण
दिनांक: 10 जुलाई, 2026
आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उक्त कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न की गई।
अभियान के दौरान ग्राम चपरगढ़ में 60 मीटर ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 50,000 वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। उक्त भूमि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अर्जित व कब्जा प्राप्त भूमि है, जिस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण किया गया था। प्राधिकरण की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाकर भूमि को पुनः प्राधिकरण के कब्जे में लिया गया।
मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य ₹50,000 प्रति वर्ग मीटर की दर से लगभग 250 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई अधिसूचित क्षेत्र में नियोजित विकास कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने तथा सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अभियान में उप जिलाधिकारी श्री कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, उप श्जिलाधिकारी श्री हरी प्रताप सिंह एवं उप जिलाधिकारी श्री शिव अवतार सिंह के साथ प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग, भूलेख विभाग तथा प्रवर्तन दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीएसी एवं भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिसके सहयोग से कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कब्जा प्राप्त अथवा अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनी का विकास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में भी ऐसे मामलों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
— यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण

Related posts

विकासखण्ड- बिसरख परिसर जनपद गौतमबुद्धनगर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 09 जोड़ों का सामूहिक विवाह/निकाह कराया गया सम्पन्न*

admin

*अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारत शिक्षा एक्सपो 2025 के भव्य ‌द्वितीय संस्करण की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार*

admin

माननीय जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर की प्रेस वार्ता* *राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले मामलों की दी विस्तृत जानकारी

admin