Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

विश्व पृथ्वी दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा मोलश्री के पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*

*विश्व पृथ्वी दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा मोलश्री के पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश*

 

*गौतमबुद्धनगर, 22 अप्रैल 2026*

 

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी द्वारा मलकपुर स्थित कार्यालय परिसर में मोलश्री के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल वायु को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

*उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराला बिसरख तहसील सदर में पोक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin

Noida International Airport (NIA) ने आज अपने नेतृत्व ढांचे में बदलाव की घोषणा की। यह परिवर्तन Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) द्वारा जारी निर्देशों के बाद किया गया

admin

*माननीय जिला जज गौतम बुद्ध नगर मलखान सिंह द्वारा आज राजकीय संप्रेषण गृह किशोर का किया गया निरीक्षण*

admin