Bharat Vandan News
आध्यात्मिक

भरत मिलाप, सीता हरण और जटायु मरण की लीला का हुआ मंचन, कल होगा लंका दहन

भरत मिलाप, सीता हरण और जटायु मरण की लीला का हुआ मंचन, कल होगा लंका दहन

 

17 अक्टूबर, ग्रेटर नोएडा

श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट-4, ग्रेटर नोएडा में आयोजित विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज की लीला का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह जी ने दिप प्रजलित कर रामलीला मंचन की शुरुआत की विधायक जी ने रामलीला कमेटी द्वारा की गयी सुंदर रामलीना मंचन व व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की इस अवसर पर अतिथि बबीता नागर जी प्रायोजक विजेंद्र सिंह भाटी सौरव भाटी अंकुर मित्तल नरेन्द्र यादव नितिन चौहान राजेंद्र अग्रवाल जी एव गणमान्य व्यक्तियो ने भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके उपरान्त लीला मंचन का शुभारंभ हुआ

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि आज की लीला में भरत मिलाप, नारद-सूपर्णखा संवाद, सीता हरण, राम वियोग और जटायु मरण के प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, भाई-भाई के प्रेम, त्याग और धर्म के प्रति समर्पण को दर्शाया।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि भरत मिलाप का प्रसंग भाई के प्रति प्रेम, सम्मान और त्याग का संदेश देता है। वहीं, माता सीता के हरण के बाद भगवान श्रीराम का वियोग और माता सीता की खोज में पक्षीराज जटायु का रावण से संघर्ष करते हुए प्राण त्यागना लीला के भावुक प्रसंगों में शामिल रहा।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि 18 अक्टूबर को होने वाली लीला में शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इन प्रसंगों में भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, हनुमान जी की भक्ति और लंका दहन के रोमांचक दृश्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा पिछले 21 वर्षों से विजय महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मंचन का आयोजन कर रही है। कमेटी हर वर्ष मंचन में कुछ नया प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। इस बार भी नगरवासियों के लिए भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें खानपान के विभिन्न स्टॉल, घरेलू उपयोग के सामान की दुकानें, बच्चों के लिए झूले, सर्कस, जादू और मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, सुभाष चंदेल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, मनोज यादव, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, अतुल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, उमंग दीपक भाटी, राहुल नंबरदार, प्रभाकर देशमुख, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोद मास्टर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विनोद कसाना
मीडिया प्रभारी
श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा

Related posts

*”हम सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा, क्योंकि स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग”*

admin

सूरजपुर प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-.2026 की तैयारियां जोरो पर ऐतिहासिक बाराही मेला-2026ः मारूति सर्कस, काला जादू, खेल तमाशों और खान पान की दुकानें लगनी शुरू

admin

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के चर्तुथ दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी

admin