Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिकदिल्ली NCR

श्री राम के राजतिलक की घोषणा से देवता हुए चिंतित

16 अक्टूबर ग्रेनो

श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट 4 ग्रेटर नोएडा में आज की लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ———- दीप प्रज्जलित कर लीला मन्चन का शुभारम्भ किया
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया मंचन में राजा दशरथ श्री राम के राज्य अभिषेक की घोषणा करते हैं तो देवलोक में देवता चिंतित हो जाते हैं आपसी विचार विमर्श से देवी सरस्वती को मंथरा की मति फेरने के लिये उनके कंठ में बैठ जाने पर सहमति हुई कैकयी राजा दशरथ से दो वर मांगती है एक में श्री राम को चौदह वर्ष का वनवास और दूसरे में भरत को राजतिलक यह सुनकर राजा दशरथ को शांतनु का श्राप याद आता है जब उनके हाथों धोखे से श्रवण का वध हो गया था और शांतनु ने श्राप दिया कि तुम भी पुत्र वियोग में प्राण त्यागो गे और राजा दशरथ राम के वियोग में प्राण त्याग देते हैं।


महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया श्री राम वनवास जाते समय गंगा किनारे पहुँचते हैं वहाँ केवट उनके चरण रज धोकर उन्हें गंगा पार कराता है श्री राम गंगा पार करके भारद्वाज ऋषि का आशीर्वाद लेकर आगे वन की और जाते हैं उधर भरत अयोध्या लौटते हैं उन्हें श्री राम वनवास के बारे में ज्ञात होता है तो माता कैकयी को काफी बुरा भला कहते हैं और श्री राम को मनाने वन में जाते हैं ।
संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया 29 सितम्बर की लीला में नारद सूपर्णखाँ संवाद , सीता हरण , राम वियोग , जटायु मरण लीलाओ का मंचन होगा।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया श्री रामलीला कमेटी पिछले 21 वर्षों से विजयमहोत्सव रामलीला मंचन कार्यक्रम कर रही है कमेटी हर वर्ष मंचन में कुछ ना कुछ नया दिखाने की कोशिस करती है NCR का सबसे बड़ा स्टेज है और इस बार नगरवासियों के लिए बहुत ही सुन्दर मेला लगाया गया है जिसमे खाने पीने के बहुत अच्छे अच्छे स्टाल है व घरेलू उपयोग के सामान की अनेको दुकान है बच्चो के लिए झूले सर्कस जादू व अनेको मनोरंजन के सादन मेले में लगे हुए है इस बार सिक्योरटी की पुलिस प्रसासन की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है


इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह बिजेंद्र सिंह आर्य धर्मपाल भाटी मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा के के शर्मा हरेन्द्र भाटी मुकुल गोयल सुभाष चंदेल अमित गोयल अतुल जिन्दल गिरीश जिन्दल श्यामवीर भाटी मनोज यादव सुभाष अनिल कसाना सुनील प्रधान अनुज उपाध्याय अतुल जैन अरुण गुप्ता अंकुर गर्ग विशाल जैन दीपक भाटी राहुल नम्बरदार प्रभाकर देशमुख विकास आर्य रिंकू आर्य प्रमोश मास्टर आदि सदस्य उपस्थित रहे

विनोद कसाना
मीडिया प्रभारी
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा

Related posts

आर्या फैशन्स की संस्थापिका महिला उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह के साथ विशेष बच्चों ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम जी को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

admin

स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत गलगोटियास विश्वविद्यालय में चलाया सफाई अभियान।

admin

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई

admin