Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

बुराई पर अच्छाई की जीत असत्य पर सत्य की विजय* श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा द्वारा आज विजय महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया लीला मंचन से पूर्व देश भगति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

*बुराई पर अच्छाई की जीत असत्य पर सत्य की विजय*
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा द्वारा आज विजय महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया लीला मंचन से पूर्व देश भगति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिन्हें देखकर ग्राउंड में उपस्थित हजारो की तादात में दर्शको ने खूब आनंद लिया ।
कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने ——दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
गणेश वंदना से रामलीला प्रारम्भ हुई ।
महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया रामलीला में मेघनाथ युद्ध लड़ने जाता है वह लक्ष्मण से जीत नहीं पाता और समझ जाता है ये वास्तव में भगवान हैं तो वह रावण को समझाने जाता है कि आप सीता को लौटा दें अन्यथा राक्षस जाति का विनाश निश्चित है लेकिन रावण फिर भी नहीं मानता और फिर मेघनाथ लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है ।
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया रावण अपने मित्र अहि रावण को बुलाता है अहि रावण विभीषण का वेश बनाकर राम लक्ष्मण को चुरा कर पाताल लोक ले जाता है तब हनुमान अहि रावण का वध करके राम लक्ष्मण को ले आते हैं ।
संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया रावण युद्ध लड़ने जाता है और प्रभु श्री राम के हाथों मारा जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है अंत में कुम्भकर्ण मेघनाथ और रावण के पुतले दहन किये जाते हैं इसके बाद रंगीन आतिश बाजी होती है ।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया 13 अक्टूबर को भरत मिलाप की सुन्दर लीला का मंचन होगा यह बहुत ही भव्य कार्यक्रम होगा

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह धर्मपाल भाटी बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा के के शर्मा हरेन्द्र भाटी मुकुल गोयल अमित गोयल अतुल जिन्दल गिरीश जिन्दल अनुज उपाध्याय कमल सिंह आर्य श्री चन्द भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल गजेंद्र चौधरी अनिल कसाना सुनील प्रधान विकास भाटी दीपक भाटी राहुल नम्बरदार प्रभाकर देशमुख विशाल जैन अरुण गुप्ता सुरेंद्र तायल विकास आर्य रिंकू आर्य प्रमोश मास्टर आदि सदस्य उपस्थित रहे

विनोद कसाना
मीडिया प्रभारी
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा

Related posts

सूरजपुर में ऐतिहासिक प्राचीन बाराही मेला-2026 का भव्य आयोजन, 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा (सूरजपुर)। क्षेत्रीय धरोहर के रूप में प्रसिद्ध सूरजपुर बाराही मेला-2026 का आयोजन

admin

*11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जनपद में 15 जून से 21 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है योग सप्ताह*

admin

केप टाउन में पूर्वांचली परिवारों ने दी छठ पर्व की संध्या अर्घ्य* आज छठ महापर्व के तृतीय दिवस पर केप टाउन परिवारों ने सूर्य भगवान को छठ पर्व की संध्या अर्घ्य अर्पित की

admin