Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

आज सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी की एक जनसभा एवं सम्मान समाराेह ,बिलासपुर मे दनकौर सिकंदराबाद रोड

आज सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी की एक जनसभा कस्बा बिलासपुर मे दनकौर सिकंदराबाद रोड जिला उपाध्यक्ष मनोज भाटी जी के प्रांगण में हुई जिसमें पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र गुर्जर गुरु जी मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम का उद्देश्य सक्रिय पदाधिकारी की पदोन्नति क्षेत्र की समस्याओं पर विचार और पार्टी द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि मास्टर जगपाल सिंह भाटी राष्ट्रीय महासचिव, चंद्रपाल भाटी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, धनीराम नगर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जेवर, सतवीर प्रधान चंदावली और पार्टी के कार्यकर्ताओं अपने-अपने विचार रखें, चौ हरेंद्र गुर्जर गुरुजी संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी कई राज्यों में विधानसभा व राज्यसभा का चुनाव लड़ चुकी है और आगामी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा 2027 में 150 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी जिसमें गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी क्षेत्र में किसानों की आबादी मुआवजा उचित दिलाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी के बगैर 2027 में कोई और सरकार नहीं बनेगी क्षेत्रीय जनता जेवर विधानसभा पर पार्टी उम्मीदवार मास्टर सोनू शर्मा को विधानसभा पहुंचना अति आवश्यक है किसानों की समस्याएं युवाओं को रोजगार बुजुर्ग में महिलाओं और विकलांगों की पेंशन किसानों को 10% भूमि ₹10000 प्रति गज का मुआवजा चुनाव जीतने पर दिलाने का वादा किया इस अवसर पर चौधरी देवेंद्र भाटी गुर्जर को मेरठ मंडल अध्यक्ष पद से पदोन्नति कर अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनाया, मास्टर पंडित सोनू शर्मा को अध्यक्ष मेरठ मंडल उत्तर प्रदेश व प्रत्याशी 63 जेवर विधानसभा घोषित किया गया और मनोज भाटी दलेलगढ़ को जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर व महेश प्रजापति को जिला महासचिव गौतम बुद्ध नगर, जोगिंदर भाटी प्रदेश सचिव श्यामसुंदर नागर जिला प्रभारी व चौधरी बलराज भाटी जानीपुरा जिलाध्यक्ष के आदेश अनुसार पद की घोषणा की गई इस अवसर पर क्षेत्र के चौधरी धनपाल भाटी (जानीपुरा) राजेंद्र भाटी (जानीपुरा) महेश वाल्मीकि, धरमवीर नागर जानीपुरा, चौधरी नेपाल सिंह राठी शाहपुर खुर्द, चौधरी गजराज सिंह भाटी, आनंद भाटी नियाना, भोपाल प्रजापति आजमपुर गढ़ी, दीपक भाटी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हमारे पत्रकार बंधु श्रीमान घनश्याम पाल (दैनिक जागरण), नंद गोपाल वर्मा (राष्ट्रीय सहारा बुलंद न्यूज़) सोनू नगर (हिंद फॉक्स न्यूज) व हरि बाबा (अमर उजाला) सफी मोहम्मद सैफी (एनसीआर एक्सप्रेस न्यूज़) खालिद सैफई (दैनिक बुलंद संदेश) अंजलि सिसोदिया (वंदना न्यूज़) आदि सम्मानित पत्रकारों को पगड़ी पहनाकर सोल उड़ाकर और पार्टी का स्मरण चित्र देकर सम्मानित किया गया और हमारे मंच का संचालक कर रहे मास्टर पवन गुरु जी ने पार्टी के बारे में बहुत बातें बताई और क्षेत्र के उपस्थित मंच आशिन क्षेत्र वासियों ने भी तन मन धन से पार्टी का सहयोग करने का आश्वासन दिया और मीटिंग के बाद पार्टी का जिला कार्यालय बनाने के लिए गांव हेतेवा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र गुर्जर गुरुजी और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भूमि पूजन व नीम रखी गई

Related posts

*”प्रधानमंत्री मोदी जी के पुनः आगमन से जेवर में उत्सव का माहौल”* *”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन की तिथि शीघ्र, तैयारियां हुईं तेज”*

admin

मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पर कार्यशाला का सफल आयोजन।

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin