Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”प्रधानमंत्री मोदी जी के पुनः आगमन से जेवर में उत्सव का माहौल”* *”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन की तिथि शीघ्र, तैयारियां हुईं तेज”*

*”प्रधानमंत्री मोदी जी के पुनः आगमन से जेवर में उत्सव का माहौल”*

*”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उद्घाटन की तिथि शीघ्र, तैयारियां हुईं तेज”*

*”जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान जारी”*

*”महिलाओं, युवाओं और किसानों में एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह”*

*”ऐतिहासिक रैली के लिए जेवर पूरी तरह तैयार, व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग”*

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पुनः जेवर आगमन जेवर क्षेत्र ही नहीं वरन् पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि शीघ्र घोषित होने जा रही है, जिसके मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह व विकास का माहौल है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रस्तावित ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने हेतु जनजागरण चलाया ज रहा है। इस दौरान महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग एवं उत्साह देखने योग्य है।
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल जेवर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक भविष्य को नई शिखर तक ले जाएगा। एयरपोर्ट के आस-पास बनने वाली औद्योगिक इकाइयां, निवेश और बुनियादी सुविधाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के द्वारा जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि *”यह एयरपोर्ट उनके सपनों को साकार करने वाला होगा। महिलाओं ने इसे आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत बताया। वहीं युवाओं ने रोजगार के बढ़ते अवसरों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।”*
अंत में विधायक जेवर श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *“यह अवसर केवल एयरपोर्ट के उद्घाटन का नहीं, बल्कि जेवर के उज्जवल भविष्य का उत्सव है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी का भव्य स्वागत करेंगे।”*

Related posts

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक संवेदनशील एवं निर्णायक अध्याय “आपातकाल” पर आज गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का आयोजन

admin

प्राचीन बेरी वाला मंदिर एवं श्री सिद्ध कुटी मंदिर के विकास कार्यों का विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया शिलान्यास

admin

विश्व क्षय रोग दिवस-2026: माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार ने 100 दिवसीय “टीवी मुक्त भारत” अभियान का किया शुभारंभ*

admin