Bharat Vandan News
Image default
क्राइम

जमीन की रजिस्ट्री कराकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, दादरी थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के द्वारा दी जा रही जान से मार देने की धमकी पीड़ित बाबू खान ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जमीन की रजिस्ट्री कराकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, दादरी थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के द्वारा दी जा रही जान से मार देने की धमकी पीड़ित बाबू खान ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

दादरी में कमीशन के आधार पर जमीन का काम करने वाले बाबू खान ने मुजम्मिल पर लगाया धोखाधड़ी, बकाया रकम नहीं लौटाने और धमकी देने का आरोप

ग्रेटर नोएडा/दादरी। बराल निवासी बाबू खा ने जमीन की खरीद-फरोख्त के कारोबार में कथित धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि बुलंदशहर से दादरी आकर काम शुरू करने के दौरान उसकी मुलाकात मुजम्मिल नामक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद दोनों ने कमीशन के आधार पर जमीन के लेन-देन का काम शुरू किया।

बाबू खान के अनुसार, मुजम्मिल ने रिश्तेदारी और आपसी विश्वास का हवाला देकर उनसे जमीन के कई सौदों में रजिस्ट्री करवाई। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि रजिस्ट्री होने के बाद उनकी बकाया रकम का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के बावजूद आज तक उन्हें उनकी पूरी रकम वापस नहीं मिली। पीड़ित का कहना है कि बार-बार पैसे मांगने पर उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता रहा और बात को टाल दिया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब मुजम्मिल और उसके साथ आने वाले कुछ लोग जिसमे एक दादरी कोतवाली एरिया का हिस्ट्री सीटर बदमाश उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। कभी जमीन देने तो कभी पैसे देने की बात कहकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। बाबू खान का यह भी आरोप है कि उनके साथ जबरदस्ती जमीन के बैनामे कराए गए और अब उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

बाबू खान का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। आरोप है कि कुछ लोग उनके घर तक पहुंचकर दबाव बनाते हैं, जिससे उनका परिवार और बच्चे भी भयभीत हैं। पीड़ित ने दावा किया है कि उसके पास इस मामले से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा को दी तहरीर, जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़ित बाबू खान ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीसीपी ग्रेटर नोएडा को लिखित शिकायत (तहरीर) दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी बकाया रकम वापस दिलाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।

नोट: यह खबर पीड़ित बाबू खान द्वारा लगाए गए आरोपों एवं उनके बयान पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और दूसरे पक्ष का जवाब मिलना बाकी है।

Related posts

थाना बीटा-2 पुलिस, एसओजी ग्रेटर नोएडा एवं थाना इकोटेक-1 पुलिस द्वारा चाँदी व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया सम्पूर्ण माल, घटना में प्रयुक्त कार एवं अवैध शस्त्र बरामद

admin

थाना बिसरख पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी वर्क वीजा व अन्य सामान बरामद

admin

थाना साइबर क्राइम नोएडा द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर 50,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले गैंग का 01 शातिर साइबर अभियुक्त गिरफ्तार

admin