Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

दिनांक 25 नवंबर, 2026 को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध जनपद मथुरा की तहसील मांट में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उक्त कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजय कुमार मीणा के निर्देशानुसार संपन्न की गई।

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण
दिनांक: 25 नवंबर, 2026
आज दिनांक 25 नवंबर, 2026 को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध जनपद मथुरा की तहसील मांट में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उक्त कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजय कुमार मीणा के निर्देशानुसार संपन्न की गई।
कार्रवाई का नेतृत्व उप जिलाधिकारी श्री शिवौतार सिंह, उप जिलाधिकारी श्री अभिषेक शाही, उप जिलाधिकारी श्री हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी श्री कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तथा तहसीलदार श्री मनीष सिंह द्वारा किया गया। अभियान में प्राधिकरण के भूलेख विभाग के राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों तथा प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय राजस्व एवं प्रवर्तन टीम के साथ संयुक्त रूप से सहभागिता की।
अभियान के दौरान जनपद मथुरा की तहसील मांट के अंतर्गत लगभग 09 हेक्टेयर (90,000 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण एवं कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण किया गया तथा संबंधित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
इस कार्रवाई में मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 27 करोड़ रुपये है। विशेष रूप से तहसील मांट के ग्राम पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी एवं ग्राम सौर की यह भूमि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। इस क्षेत्र में प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हेरिटेज सिटी एवं राया अर्बन सेंटर परियोजनाओं का विकास प्रस्तावित है। अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना इन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के सुनियोजित क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अनधिकृत निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों का विकास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में नियोजित एवं सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने तथा अधिसूचित भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रभावी प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे और नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
— यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण

Related posts

माननीय जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर की प्रेस वार्ता* *राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले मामलों की दी विस्तृत जानकारी

admin

*अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारत शिक्षा एक्सपो 2025 के भव्य ‌द्वितीय संस्करण की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार*

admin

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पेड़ों की धुलाई ————————– –ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट में 30 से अधिक टैंकर पेड़ों की धुलाई के काम में लगे

admin