Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

इंडस्ट्रियल कनेक्ट एक्सपो में एफएमएस इंफ्राटेक की प्रभावशाली मौजूदगी, राजकुमार भाटी ने किया स्टॉल का शुभारंभ

इंडस्ट्रियल कनेक्ट एक्सपो में एफएमएस इंफ्राटेक की प्रभावशाली मौजूदगी, राजकुमार भाटी ने किया स्टॉल का शुभारंभ

इंडियन एस्ट्रोनॉट पहुंचे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा जो कि उत्तर प्रदेश रेकेट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष है ने कहा कि तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर एफएमएस इंफ्राटेक का फोकस; फेस ग्रुप की टीम भी रही मौजूद

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक विकास, आधुनिक तकनीक और कारोबारी संभावनाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय ‘इंडस्ट्रियल कनेक्ट एक्सपो 2026’ का आगाज हुआ। 16 से 18 नवंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में औद्योगिक मशीनरी, ऑटोमेशन सिस्टम, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IIoT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन विजन, औद्योगिक उपकरणों और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसमें निर्माता, आपूर्तिकर्ता, निर्यातक, व्यापारी, तकनीकी सेवा प्रदाता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। लाइव उत्पाद प्रदर्शन, तकनीकी मूल्यांकन और बी2बी नेटवर्किंग के जरिए नए कारोबारी संपर्क एवं साझेदारी के अवसर तलाशे जा रहे हैं।

एक्सपो के पहले दिन एफएमएस इंफ्राटेक के स्टॉल का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने रिबन काटकर किया। उनके आगमन पर एफएमएस इंफ्राटेक के सीएमडी डॉ. साजिद अहमद, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. बिलाल अंसारी और एक्सपो के आयोजक विकास ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राजकुमार भाटी ने स्टॉल का अवलोकन किया और कंपनी की गतिविधियों तथा निवेश संबंधी योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में फेस ग्रुप की टीम भी मौजूद रही, जिसमें मैनेजर उज्मा अंसारी, को-ऑर्डिनेटर शबाना अज़ीम और क्रू मैनेजर ज़ैनब अंसारी शामिल रहीं।

एफएमएस इंफ्राटेक ने अपने स्टॉल के माध्यम से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में औद्योगिक एवं व्यावसायिक निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है। कंपनी का फोकस औद्योगिक संपत्तियों, व्यावसायिक स्थानों, निवेश के अवसरों और कारोबारी साझेदारियों पर है। स्टॉल पर निवेशकों, उद्यमियों और कारोबारियों को क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है। कंपनी का स्टॉल हॉल नंबर-1 में 60ए पर स्थित है। इस मौके पर एफएमएस इंफ्राटेक को शुभकामनाएं देने के लिए उद्योगपति यूसुफ सैफी, प्रवीण भाटी, उद्योगपति प्रदीप शर्मा और नितिन चौहान भी पहुंचे।

एक्सपो में आधुनिक विनिर्माण तकनीक और औद्योगिक समाधानों के प्रदर्शन के साथ कंपनियों को संभावित खरीदारों, आपूर्तिकर्ताओं और व्यावसायिक साझेदारों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। 18 नवंबर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी उद्योग जगत के लिए तकनीकी जानकारी, कारोबारी संपर्क और निवेश के नए रास्ते तलाशने का महत्वपूर्ण मंच है। एफएमएस इंफ्राटेक की भागीदारी ने विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर के उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश और व्यावसायिक विकास की संभावनाओं को रेखांकित किया है।

Related posts

यूपीआईटीएस 2025 के दूसरे दिन रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फुटफॉल और ऐतिहासिक एमएसएमई सत्र आयोजित यूपीआईटीएस 2025 का दूसरा दिन: रिकॉर्ड फुटफॉल, भारत-रूस संवाद मुख्य आकर्षण

admin

स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत गलगोटियास विश्वविद्यालय में चलाया सफाई अभियान।

admin

*गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ISIEINDIA इवेंट के दूसरे दिन टेक्निकल इंस्पेक्शन पूरे हुए**

admin