*अपर आयुक्त राज्य कर परीक्षित खटाना ने गौतमबुद्धनगर नोएडा जोन का कार्यभार किया ग्रहण*
*गौतमबुद्धनगर 14 जुलाई, 2026*
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2020 बैच के अधिकारी परीक्षित खटाना ने आज अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जोन का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आमजन एवं व्यापारी वर्ग के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली ऐसी हो, जिससे लोगों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो तथा विभाग की सकारात्मक एवं जनहितैषी छवि स्थापित हो।
उल्लेखनीय है कि अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर परीक्षित खटाना इससे पूर्व जनपद आजमगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।

