Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

ग्रेनो के पांच सेक्टरों के 22 पार्कों में लगीं एलईडी हाईमास्ट लाइटें ———————— –जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को किया शुभारंभ –कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लगीं एलईडी हाईमास्ट लाइटें

प्रेस विज्ञप्ति– ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण– 26 अप्रैल 2026
————-
ग्रेनो के पांच सेक्टरों के 22 पार्कों में लगीं एलईडी हाईमास्ट लाइटें
————————
–जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को किया शुभारंभ
–कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लगीं एलईडी हाईमास्ट लाइटें
——————-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-पी-3, स्वर्णनगरी, पाई-1, सेक्टर-36 और 37 के 22 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों व निवासियों की मौजूदगी में इन लाइटों का शुभारंभ किया।
प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी डिवीजन -2 की तरफ से सेक्टर-36 और 37 के छह-छह पार्क, सेक्टर पाई-1 के 2 और स्वर्णनगरी के 8 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेक्टर पी-3, बिल्डर्स एरिया, ओमीक्रॉन-1 पार्क 130 मीटर रोड, एलजी सोसाइटी के पास, होंडा सीएल कंपनी के गेट और सेक्टर पी-3 मंदिर के पास भी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई है। इन लाइटों पर प्राधिकरण की तरफ से करीब 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण के इस कदम की सराहना की। बता दें, कि इससे पूर्व डेल्टा, अल्फा, जीटा, बीटा, गामा आदि सेक्टरों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अब तक ज्यादातर पार्कों में सोडियम लाइट लगी होने से रोशनी कम रहती है। निवासियों की परेशानी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जिन सेक्टरों और सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम लाइटें लगी हैं, वहां भी एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। एलईडी लाइटों के शुभारंभ के मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक विपिन राय व निवासीगण भी मौजूद रहे।
——–

Related posts

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक हुई सम्पन्न*

admin

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने निर्माणाधीन एसटीपी व एमएसपीएस का लिया जायजा –ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 में बन रहा 45 एमएलडी क्षमता का एसटीपी

admin

*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई संपन्न*

admin