Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन….*

 

 

*भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन….*

 

*आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में IIMT कॉलेज से जगत फार्म गोलचक्कर ग्रेटर नोएडा तक हजारों की संख्या में इस पदयात्रा में महिलाएं, युवतिया एवं सामाजिक संगठनों की बहनों ने स्वेच्छा से उपस्थित होकर अपनी एकजुटता और जागरूकता का परिचय दिया।आइए, मिलकर नारी शक्ति की आवाज को बुलंद करें, नारी सम्मान की लड़ाई–अब आर-पार की लड़ाई। नारी सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एक भव्य जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया।*

 

*मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उतर प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती महामेधा नागर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एड० अभिषेक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।*

*दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया।*

 

*जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 1996 से लेकर आज तक, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का एक ही काम रहा है, महिलाओं के अधिकार को रोकना। 1998 में संसद के फर्श पर बिल फाड़ा गया, 2010 में राज्यसभा से पास होने के बाद 4 साल तक लोकसभा में लाया ही नहीं गया, और आज जब मोदी सरकार ने वही किया जो खुद कांग्रेस ने 2023 में मांगा था, तो इन्होंने वोट बिल के खिलाफ दिया। यह राजनीतिक विरोध नहीं है, यह भारत की करोड़ों महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात है। इनका मुखौटा उतर चुका है और भारत की महिलाएं इसका जवाब देना जानती हैं।*

 

 

*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर ने कहा कि यह पदयात्रा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लोकसभा में पारित न हो पाने के विरोध में निकाली गई, जिसने देशभर की महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। अन्याय के खिलाफ अब एकजुट होने का समय है, नारी शक्ति को उसका अधिकार दिलाने का समय है, महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग हैं और किसी भी प्रकार के अन्याय या अपमान को सहन नहीं करेंगी।*

 

*यात्रा में निर्मल तंवर जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, अरुण प्रधान, जिला मंत्री रजनी तोमर, मुकेश भाटी, वंदना वानखंडे, गायत्री तिवारी, गीता सागर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, युवा मोर्चा महामंत्री शक्ति रावल, जिला मंत्री बालेश्वर नागर, एड. सुशील भाटी, विजय रावल, संदीप शर्मा, ओमकार भाटी, प्रीति तेवतिया, अन्नू सिंह, रीना सिंह, प्रीति अग्रवाल आरती सुजाता सिंह वसुंधरा झा पारुल सक्सेना प्रीति दीक्षित बरखा शर्मा सावत्री चौधरी रेनू सिंह पूनम गौतम निधि मोनिका शैफाली सक्सेना सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Related posts

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा गौतमबुधनगर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से उनके निवास जा कर मिले वो लगातार पार्टी के नेताओं से मिलकर उनका मार्गदर्शन ले रहे

admin

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर पर संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी (प्रबुद्ध जन )कार्यक्रम का आयोजन

admin

*”दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन”*

admin