Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

भव्य धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव भक्ति में डूबा बिसरख* ग्रेटर नोएडा (पश्चिम), 13 अप्रैल

*भव्य धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव भक्ति में डूबा बिसरख* ग्रेटर नोएडा (पश्चिम), 13 अप्रैल

बिसरख स्थित प्राचीन शिव मंदिर (रावण मंदिर) में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण कुमार नवमान मंच द्वारा सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के प्रसार के उद्देश्य से किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात ‘गोदान’ फिल्म की प्रसिद्ध लोक गायिका अनन्या सिंह ने भजन संध्या एवं गौ माता की आरती प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूर्व जस्टिस श्री शंभू नाथ श्रीवास्तव जी एवं श्री अमरीश भाटी (निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख, बिसरख) ने शिवलिंग की पौराणिकता एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी ने बताया कि उनकी उपस्थिति में शिवलिंग की संरचना लगभग 35 फीट गहराई तक देखी गई, जिसके आगे इसे अनंत मानते हुए खुदाई रोक दी गई।

 

पर्यावरण विषय पर महिपाल जी ने उपयोगी संवाद प्रस्तुत किया। रागनी सम्राट श्री ब्रह्मपाल नागर जी के शिव भजनों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। अंत में पूज्य श्री अतुल कृष्ण महाराज जी के आशीर्वचन से कार्यक्रम का समापन हुआ तथा भगवान महादेव की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक चिरंजीवी जी, नगर कार्यवाह अमर सिंह जी एवं नीरज प्रताप जी सहित विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री विनय चौधरी जी एवं बजरंग दल के जिला संयोजक श्री अंकित शर्मा जी की उपस्थिति रही।

 

संयोजक मंडल के श्री दिलीप शुक्ल, श्री गौरव शर्मा (प्रमुख न्यूज एंकर, न्यूज नेशन चैनल), नेहा मौर्य, पूनम शुक्ला, विक्रांत चौधरी, श्री प्रिंस मिश्र एवं नरेंद्र आहूजा ने अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। कार्यक्रम के रचनाकार श्री नंद प्रकाश नवमान जी एवं महंत श्री 108 राम दास जी महाराज ने सभी अतिथि जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर *श्री बालाजी मानव सेवा समिति* ने की ठंडाई वितरण।

admin

GNIOT के सभागार में “प्राचीन भारतीय गौरव और वर्तमान चुनौतियाँ” विषय पर राष्ट्रचिंतना की तेईसवीं गोष्ठी का आयोजन किया गया

admin

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज ने

admin