Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

लीज डीड के अनुसार किसानों को दवाई एवं पढ़ाई में छूट दें अस्पताल व स्कूल।

लीज डीड के अनुसार किसानों को दवाई एवं पढ़ाई में छूट दें अस्पताल व स्कूल।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शिक्षण संस्थानों एवं चिकित्सालयों की लीज डीड के अनुसार स्थानीय किसानों एवं गरीबों के बच्चों की पढ़ाई एवं इलाज में छूट कराने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य बलराज हूंण के नेतृत्व में प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा शहर में बनें अधिकत्तर शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों को सस्ते दरों पर जमीन दी गई थी ताकि शहर के लोगों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सकें। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि सस्ते दामों पर जिन-जिन अस्पताल एवं स्कूलों को जमीन दी गई उन सभी अस्पताल एवं स्कूलों की लीज डीड में प्राधिकरण के द्वारा यह शर्त लगाई गई की स्थानीय किसानों के बच्चों को पढ़ाई में छूट दी जाएगी। गांव के गरीब बच्चों को भी निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है। वही जिन-जिन अस्पतालों को इसी तर्ज पर जमीन दी गई उनकी लीज डीड में भी यह शर्त है कि स्थानीय किसानों के इलाज में भारी छूट दी जाएगी। स्थानीय किसानों के लिए सुबह और शाम दो-दो घंटे ओपीडी फ्री रखी जाएगी। गांवों के 10% गरीबों लोगों के लिए प्रत्येक अस्पताल को इलाज बिल्कुल मुफ्त करना होगा। वहीं शहर में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इलाज में 50% छूट देने की शर्त है। इस लीज डीड की शर्तों को मनवाने के लिए पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही है लेकिन इन तानाशाह स्कूल व अस्पतालों की तानाशाही एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के लापरवाह रवैया के कारण हम लोगों को यह लाभ होते हुए भी नहीं मिल पा रहा है।
मास्टर दिनेश नागर ने कहा की जो की बड़े स्तर पर हमारे अधिकारों का हनन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लीज डीड के अनुसार जो भी शर्त स्थानीय किसानों को दवाई और पढ़ाई में छूट की है उसको तत्काल लागू कर किसानों को लाभ दिया जाए अन्यथा करप्शन फ्री इंडिया संगठन अनिश्चितकालीन धरना देगा।

इस दौरान- आलोक नागर, . दिनेश नागर बलराज हूंण कुलवीर भाटी धर्मेंद्र भाटी दुलीचंद नागर,सुमन नागर, नीलम चेची ,प्रेमलता, पायल ,गोरी, ममता सिंह हबीब सैफी बोबी गुर्जर आदि लोग मौजूद रहें।

Related posts

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में

admin

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में और उनके द्वारा वृद्धों के कल्याण एवं देख-रेख एवं रखरखाव के सम्बन्ध में किये जा रहे मुख्य कार्यों में सभी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई | कार्यक्रम में सांस्क्रतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों नें संस्था के बाते में अपने विचार प्रस्तुत किये | संस्था के संचालक भी शिव प्रसाद शर्मा जी द्वारा सभी समाजसेवियों एवं आगंतुकों को पटका पहनाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया | वर्तमान समय में रामलाल वृद्धाश्रम में लगभग 425 वृद्ध माता-पिताओं के साथ 700 से अधिक गौमताएँ निवासरत हैं इस मौके पर मुख्य रूप से श्री रमनपाल सिंह रिटायर्ड D.S.P , धर्मेंद्र बालियान जी , सन्देश जैन जी , सी.ए विवेक लाल जी , राजेश सूरी जी , महेंद्र लड्डा जी , श्री आनंदपाल जी , डॉ संतोष कुमार मालिक जी , C.B सुरतिया जी , G.S अवाना रिटायर्ड D.C.P , धीरज चौधरी , नागेंद्र सेंगर , विनय शर्मा , मुकेश शर्मा , नंदकिशोर शर्मा , वी के सबरवाल, देवेंद्र कुमार सिंघल अवधेश कुमार सक्सेना लखी प्रसाद अनिल खेरा, मास्टर रामपाल सिंह , राकेश पवार एवं समस्त समाजसेवी उपस्थित रहे |

admin

गौतमबुद्ध नगर में जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु।

admin