Bharat Vandan News
Image default
Uncategorizedसामाजिक

नोएडा/ आदर्श वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर ओमिक्रोन 3 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ

नोएडा/ आदर्श वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर ओमिक्रोन 3 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ I इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध योग गुरु योगीराज प्रेम योगी मुख्य योग गुरु अतिथि की उपस्थिति रही I योग गुरु का सॉल व फूल माला से लोगों ने स्वागत किया I योग गुरु योगीराज प्रेम योगी ने योग कराने के साथ साथ योग के विधि विधान व उनसे होने लाभ पर विशेष चर्चा भी किया I
योग मुद्रा में ही लोगों की संबोधित करते हुए योगलाभ से जीवन में कैसे अभूतपूर्व परिवर्तन आता है इसपर विस्तार से बताया I देश विदेशों व कई जेलों में योग कार्यक्रमों के अनुभवों की चर्चा की I सुबह उठने से लेकर सोने तक के जीवन शैली के कई टिप्स भी दिए I वृन्दावन में अपने ध्यान योग धर्मशाला में सभी को आमंत्रित भी किया I आयोजक टीम की काफी प्रशंसा की और कहा कि समाज के ऐसे कार्यों में रुचि रखने वालों का सदैव सम्मान होना चाहिए ऐसे लोग निश्चित रूप से बधाई के पात्र होते हैं जो समाज और राष्ट्र के प्रति चिंतनशील रहते है I आलोक सिंह व अमरजीत सिंह ने आए हुए गणमान्य लोगों का अभिवादन आभार व्यक्ति किया I योगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता पंकज रावल, वरिष्ठ समाज सेवी सुरेन्द्र तोमर सिंह, सेक्टर RWA अध्यक्ष राजा मावी, सचिव पंकज ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, फाइनेंस डिपार्टमेंट भारत सरकार के सुप्रीटेंडेंट शैलेश सिंह, आर्मी रिटायर्ड राजकुमार राघव, अनिल कपासिया, उपेन्दर सिंह, आर्येंद्र, मुन्ना सिंह, विकास त्यागी, मनोज राजपूत, देवेन्द्र दूबे, जयराम झा, अजय श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, सतपाल सिंह, विनीत शर्मा, संजीव पाल, सचिन बालियान, नितिन माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी, विवेक सिंह, अभिषेक राय, दीपक गोयल, विपिन बालियान, संदीप सैनी, रविकान्त चौरसिया, सुखदेव, महेन्द्र सिंह शेखावत, ऋषिपाल सैनी, प्रदीप मिश्रा, शिव प्रकाश त्रिपाठी, ए पी सिंह, महिमा पाण्डेय, गीता सिंह, रजनी झा, अनीता सिंह, स्वाती शर्मा, वन्दना सैनी, रेशमी सिंह, रमनजीत कौर, बीनू श्रीवास्तवा, मीनाक्षी सैनी, मधु, रजनी गोयल, शिल्पी सिंह, आकांक्षा गुप्ता, गायत्री चौरसिया, पम्मी सिंह, लक्ष्मी सिंह, सुधा सिंह, गुड़िया सिंह आदि भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही I

Related posts

किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं की बैठक खैर तहसील के सजना गांव में संपन्न हुई

admin

The best-paid jobs you can get without a university degree

admin

अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का उदघाटन विधायक तेजपाल नागर ने किया*

admin