Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऊंचा अमीरपुर, खंगोड़ा एवं महाराजगढ़ी के विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

 

कार्यालय – विधायक, दादरी विधानसभा क्षेत्र (62), गौतमबुद्ध नगर

 

दिनांक: 18 अप्रैल 2026

 

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऊंचा अमीरपुर, खंगोड़ा एवं महाराजगढ़ी के विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज इन ग्रामों को दादरी खंड के प्यावली उपकेन्द्र से जोड़ने के कार्य का विधिवत शुभारंभ माननीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी द्वारा किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि अब तक ये ग्राम उपकेंद्र मसूरी (जनपद हापुड़) से विद्युत आपूर्ति प्राप्त कर रहे थे। नई व्यवस्था के अंतर्गत इन्हें दादरी खंड के प्यावली उपकेन्द्र से जोड़ा जाएगा, जिससे विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

 

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात संबंधित ग्रामों में विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु एवं स्थिर होगी। साथ ही लाइन लॉस में कमी आएगी और किसी भी तकनीकी खराबी (फाल्ट) की स्थिति में त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को विद्युत संबंधी समस्याओं से राहत प्राप्त होगी।

 

विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम ऊंचा अमीरपुर से खंगोड़ा तक लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को 45 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी अनुमानित लागत ₹121 लाख है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

 

इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

(कार्यालय – विधायक, दादरी)

Related posts

मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, गौतम बुद्ध नगर की “सद्बुद्धि पदयात्रा” सम्पन्न, निष्पक्ष न्यायिक जांच की उठाई मांग।

admin

*”वह स्त्री ही होती है, जो चौखट को अंतिम पहर तक निहारती रहती है, क्योंकि उसे लौटने वाले हर कदम की आहट सुनाई देती है और हर परछाईं में अपनेपन की झलक दिखाई देती है

admin

विधानसभा क्षेत्र जेवर में भ्रमण के दौरान सपा नेता विकास प्रधान ने एक दुःखद घटना का संज्ञान लिया। जेवर क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर छटंगा में एक किसान के घर अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान

admin