Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

गणतंत्र दिवस-2025 की परेड में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटस का आज गलगोटिया विश्वविद्यालय में किया गया भव्य स्वागत।

गणतंत्र दिवस-2025 की परेड में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटस का आज गलगोटिया विश्वविद्यालय में किया गया भव्य स्वागत।

2. गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने अपने कैडेटस की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर कहा कि ये पल हम सबके के लिए बहुत ही अद्भुत और ख़ुशी के पल हैं।

इस अवसर पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने विश्वविद्यालय के इन होनहार कैडेट्स को इनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बधाई देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।और कहा कि आज पूरा विश्वविद्यालय अपने इन प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेटस के लिए और अधिक सम्मान अर्जित करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि ये पल हम सबके के लिए बहुत ही सुखद और अद्भुत पल हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। उनकी राष्ट्र के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण की भावनाओं का गलगोटिया विश्वविद्यालय ह्रदय से सम्मान करता है। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जो शानदार प्रदर्शन किया है। उसके लिये वो सभी बधाई के पात्र हैं।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी दुष्यंत राणा ने बताया कि एनसीसी यूनिट (40 वीं यूपी बटालियन, सिकंदराबाद) के और ग्रेटर नोएडा की 31वीं यूपी बटालियन सीनियर डिवीजन (SD) कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेने के लिए चुना गया था। जिसमें गलगोटिया विश्वविद्यालय के दस एनसीसी कैडेटस को चुना गया था।
यह उपलब्धि हमारे कैडेट्स की प्रतिबद्धता, अनुशासन और उत्कृष्टता को दर्शाती है कि उन्होंने हमारे गलगोटिया विश्वविद्यालय और बटालियन का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।

प्रतिभावान कैडेटस ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सब के लिये “राष्ट्र ही सदैव सर्वोपरि” है। और सभी कैडेटस ने अपने अपने क्षेत्रों के अनुभव विस्तार से बताये। जिनका विवरण इस प्रकार से है।
साइक्लोथॉन कैंप और उपलब्धियाँः अंडर ऑफिसर आकाश शर्मा ने 20 दिनों में 800 किमी की यात्रा पूरी की। गणतंत्र दिवस कैंप 2025 के दौरान 2200 किमी की यात्रा कर उन्हें वायुसेना प्रमुख प्रशंसा पत्र और सेंट्रल कमांड प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ।
गणतंत्र दिवस कैंप 2025 में विशेष योगदान, कर्तव्य पथ मार्च: कॉर्पोरल उत्कर्ष सिंह और कैडेट हर्षित सिंह तोमर ने शानदार प्रदर्शन किया।
संस्कृतिक कार्यक्रम: अंडर ऑफिसर वर्षिता पंडिरी, समीक्षा साहू और कॉर्पोरल आदित्य कुमार सिंह ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री रैली: समीक्षा साहू, वर्षिता पंडिरी और आदित्य कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंटर ग्रुप प्रतियोगिता: अंडर ऑफिसर प्रिंस कुमार ने फायरिंग, थल सेना कैंप और प्री-RDC 3 में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से भेंटकैडेट्स को उपराष्ट्रपति, सेना प्रमुखों, रक्षा मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला।
अंडमान और निकोबार द्वीपों में अनुभव, प्राकृतिक सौंदर्य: चिड़िया टापू, मणिपुर राष्ट्रीय उद्यान, मुदापहाड़ ट्रेक। ऐतिहासिक स्थल: रॉस द्वीप, स्वराज द्वीप, सेलुलर जेल। नौसैनिक शक्ति: भारतीय तटरक्षक गोदी, INS उत्क्रोश, MARCOS विशेष बल। तटीय आनंद: कॉर्बिन्स कोव बीच, नारियल बागीचा। यात्रा न केवल कैडेट्स के नेतृत्व और समर्पण को उजागर करती है, बल्कि भारत की ऐतिहासिक, प्राकृतिक और रक्षा शक्ति को भी प्रदर्शित करती है।
गलगोटिया विश्वविद्यालय एक फिर से अपने इन होनहार और प्रतिभाशाली कैडेटस का ह्रदय से सम्मान करता है। और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। जय हिन्द।

भगवत प्रसाद शर्मा
9582782750
पीआरओ/मीडिया कार्यकारी
गलगोटियास विश्वविद्यालय
ग्रेटर नोएडा, (उत्तर प्रदेश)

Related posts

गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 प्री-क्वालिफायर संस्करण का आयोजन किया गया

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय एलुमनी मीट सिंगापुर चैप्टर 2: मरीना बे सैंड्स में अविस्मरणीय संबंधों की रात

admin

गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के दिव्यांग अधिकार क्लिनिक ने मनाया विश्व दिव्यांगता दिवस और द्वितीय वर्षगांठ

admin