Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRराजनीतिक

*”गोवंश की सेवार्थ दनकौर के समीप ग्राम पौवारी में निर्मित गौशाला नवरात्रि में होगी क्षेत्र को समर्पित”* *”गौवंशों का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकताओं में है”*

*”गोवंश की सेवार्थ दनकौर के समीप ग्राम पौवारी में निर्मित गौशाला नवरात्रि में होगी क्षेत्र को समर्पित”*

*”गौवंशों का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकताओं में है”*

आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम पौवरी में निर्मित गौशाला का भ्रमण किया। दनकौर और ग्रेटर नोएडा के मध्य में बनने वाली यह गौशाला, निराश्रित गोवंशों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस गौशाला का बनवाए जाने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित गौवंशों को संरक्षण और संवर्धन उपलब्ध कराना है। इस गौशाला को बनवाए जाने के लिए जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के द्वारा पहल की गई थी, जो आज गौशाला में निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ पूरी हुई है। इस गौशाला को नवरात्रि में गौवंशों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह गौशाला लगभग 06 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित हुई है।
इस अवसर पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”गौवंशों का संरक्षण और संवर्धन उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। हमारे देश की संस्कृति भी वनस्पति और जीवों पर दया करनी वाली है। इसलिए हम सभी को ऐसे पुनीत कार्यों के लिए आगे आकर, देश की संस्कृति के साथ-साथ जीवों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास भी करने चाहिए।”*

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर में मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुसाशन और ग़रीब कल्याण के ११ वर्ष पूर्ण होने पर ।एक पत्रकार वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब ग्रेटर नोएडा में किया

admin

*”ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मां भारती के वीर सपूतों को नमन, जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में जेवर विधायक हुए शामिल”

admin

मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान पर कार्यशाला का सफल आयोजन।

admin