Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

*गौतम बुद्ध विश्व विधालय के एन एस एस इकाई 2 के विधार्थियों द्वारा सात दिन का विशेष शिविर* एन एस एस के इकाई 2 के विद्यार्थियों ने गाँव चुहरपुर में 13-02-2025 से 19-02-2025 तक सात दिन का विशेष शिविर लगाया

*गौतम बुद्ध विश्व विधालय के एन एस एस इकाई 2 के विधार्थियों द्वारा सात दिन का विशेष शिविर*
एन एस एस के इकाई 2 के विद्यार्थियों ने गाँव चुहरपुर में 13-02-2025 से 19-02-2025 तक सात दिन का विशेष शिविर लगाया। जिसमें हर दिन विभिन्न आयामों पर काम किया गया है। विधार्थियों ने घर घर जा कर लोगों से बात की एवं साक्षरता अभियान चलाया। मुख्य रूप से टीकाकरण, पौधे लगाना, स्वास्थ संबंधी जागरूक, सरकारी योजनाएं, मनोरंजन, साइबर सुरक्षा समस्याओं का निवारन जैसे कार्यों पर काम किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से यह अभियान चलाये। चुहरपुर के प्राइमरी स्कूल के बच्चो ने इस शिविर का विशेष लाभ उठाया। गाँव के सभी लोगों ने भी इस शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।विधार्थियों का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गोयल , डॉ ललिता मेहरा ने किया। समापन समारोह आयोजन में समनव्यक डॉ. जे. पी. मुयाल की विशेष उपस्थिति रही एवं कार्य को शुरू और संपन्न कराने में विशेष सहयोग किया। डी. एस. ए. डॉ. मनमोहन शिशोदिया ने विधार्थियों को प्रोत्साहित किया । डॉ. मंजू सिंह एस.एल.ओ एन.एस.एस ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने इस शिविर के द्वारा किये गए कार्यकर्मों के लिए शुभ कामनाएं दी हैं।

Related posts

गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का हुआ समापन।

admin

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया

admin

भारत के प्रमुख शैक्षिक आयोजन का उत्सवपूर्ण समापन ग्रेटर नोएडा, 26 अप्रैल 2025: भारत शिक्षा एक्सपो 2025, जो कि इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग

admin