Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत@2047’ पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत@2047’ पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

ग्रेटर नोएडा, 11 सितंबर 2026। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा “भारतीय अर्थव्यवस्था: विकास, परिवर्तन और विकसित भारत@2047 की परिकल्पना” विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह एवं अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओमबीर सिंह रहे।

कार्यक्रम की स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की अधिष्ठाता डॉ. इंदु उप्रेती ने मुख्य वक्ता प्रो. परम जीत, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने व्याख्यान में प्रो. परम जीत ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास, परिवर्तन और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर विचार साझा किए। उन्होंने औषधि उद्योग, शिक्षा, नवाचार, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, रोजगार सृजन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने आधार, डिजिटल पहचान, यूपीआई, ओएनडीसी और डिजीलॉकर जैसी पहलों को भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया तथा भौतिक एवं डिजिटल व्यवस्था के समन्वय को ‘फिजिटल’ की अवधारणा से जोड़ा। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शहरीकरण, अवसरों की समानता, सामाजिक गतिशीलता एवं सामाजिक समावेशन को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण विषय बताया। साथ ही, एक सुव्यवस्थित एवं सभ्य समाज के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

समापन अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओमबीर सिंह ने विद्यार्थियों को भारत की पिछली पंचवर्षीय योजनाओं का अध्ययन करने की सलाह दी, ताकि पूर्ववर्ती नियोजन प्रक्रिया एवं आधारभूत संरचना के विकास को समझकर भविष्य की बेहतर आधारभूत संरचना की योजना तैयार की जा सके। उन्होंने अतिथि वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

*जनपद के माननीय ने प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह जी ने बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान नोएडा का किया स्थलीय निरीक्षण*

admin

The best-paid jobs you can get without a university degree

admin

जिला अधिकारी श्रीमती मेधा रूपम आईएएस ने किया आर्या फैशन्स का दौरा, महिला कर्मचारियों को दिया प्रोत्साहन*

admin