Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित”*

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित”*

नालिज पार्क – 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ पर दनकौर स्थित जुनेदपुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया!

कार्यक्रम की संयोजक *मिस शिवांगी वशिष्ठ* ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को बताया कि विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस हर साल 28 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मासिक धर्म से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना है. यह दिन मासिक धर्म को लेकर दुनिया भर में मौजूद भेदभाव, शर्मिंदगी और गलत सूचनाओं के बारे में बातचीत शुरू करने के लिए एक मंच प्रदान करता है! उन्होंने यह भी बताया कि गलत सूचनाओं को दूर करके, महिलाओं और लड़कियों को भेदभाव से मुक्त किया जा सकता है.

संस्थान के विधार्थियों ने स्कूल में विभिन्न पोस्टरों व नुक्कड नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया तथा स्कूल की सभी छात्राओं को नेपकिन तथा सेनेट्री पैड के वितरण के साथ ही फ्रुटी तथा बिस्कुट का भी वितरण किया गया!

संस्थान के निदेशक *डा. अंशुल शर्मा* ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में सही जानकारी और संसाधनों तक पहुंच होने से महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है.

Related posts

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में इण्टरनेशनल मार्केटिंग समिट 2026 का आयोजन कारपोरेट एवं शिक्षाजगत के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छात्रों को दिए मार्केटिंग के टिप्स

admin

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: पर्यावरण विज्ञान विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता एवं सतत विकास केंद्रित कार्यक्रम का सफल आयोजन

admin

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के तत्वावधान में आज जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य बाइक रैली का आयोजन नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए से किया गया।

admin