Bharat Vandan News
Image default
Uncategorizedसामाजिक

*विशाल योग शिविर, ग्रेटर नोएडा।* *मृदु कपालभाति डायबिटीज, पेट सम्बन्धी रोगों और लिवर के लिए है रामबाण !*

*प्रेस विज्ञप्ति 28 मई 2025*

*विशाल योग शिविर, ग्रेटर नोएडा।*

*मृदु कपालभाति डायबिटीज, पेट सम्बन्धी रोगों और लिवर के लिए है रामबाण !*

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा सैक्टर स्थित मॉडर्न स्कूल में चल रहे निःशुल्क विशाल योग शिविर का आज दूसरा दिन था, महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के संस्थापक योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे इस योग शिविर में आज भी भारी संख्या में शहर व क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली, शिविर 1 जून 2025 तक नित्य प्रतिदिन प्रातः 5 से 7 बजे तक चलेगा।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता सतेंद्र नागर आर्यबन्धु ने बताया कि सत्र की शुरुआत उच्चकोटि के भजनोपदेशक व विद्वान कुलदीप विद्यार्थी जी के सुंदर भजन से हुई उसके उपराँत स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने आज द्वितीय दिवस के योग शिविर में 2 घण्टे योग-प्राणायाम कराया और प्रतिभागियों को अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए जागरूक करते योग-प्राणायाम की महत्ता बताई, विशेष रूप से *”मृदु कपालभाँति”* के बारे में बताते हुए कहा कि अनियंत्रित भोजन शैली, फास्टफूड की खराब आदतों व भागदौड़ भरी बेतरतीब दिनचर्या के कारण शरीर मे सबसे अधिक पेट संबंधी रोग हो रहें हैं इनके निदान के लिए मृदु कपालभाति अत्यंत उपयोगी है, इसे करते समय हमें ध्यान देना है कि हम इसे धीमे धीमे करें, एक मिनट में 20 से तीस बार स्वांस आवाज के साथ तेजी से बाहर छोड़े, ध्यान रहे हम पेट को अंदर खींचते हुए स्वास बाहर निकालें ओर 1 मिनेट में 20~30 स्वांस बाहर करने वाले स्ट्रोक लगाएँ इससे हमारी पेन्क्रियाज सक्रिय होती है, लिवर व आंत मजबूत होतें है, फेफड़ों को भी लाभ होता है, इस क्रिया को आप क्षमतानुसार 2 से 5 मिनेट तक कर सकतें है और स्वास्थ्य लाभ लेकर मधुमेह, लिवर व पेट संबंधी रोगों से बच सकतें हैं, साथ ही मृदु कपालभाति कम व अधिक वजन को भी नियंत्रित करने मे सहायक है।
कार्यक्रम के आयोजक व संचालक बिजेंद्र आर्य ने बताया कि आयोजन समिति ने योग शिविर की सुंदर व्यवस्था की है और अब शहरवासियों की भारी सँख्या में उपस्थिति से हमारी आयोजक समिति उत्साहित है ओर आशा करतें है शहरवासी इस योग शिविर का लाभ यूँ ही बढ़चढ़कर लेते रहँगे।आज के शिविर में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कई गण्यमान्य व्यक्तियों के भी भाग लिया जिनमे, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत दौला, BSF कमांडेंट अजब सिंह भाटी, देवेंद्र आर्य, धर्मबीर प्रधान, वीरेश भाटी, नवाब सिंह भाटी, चमन शास्त्री, ईं० श्यामवीर भाटी, मांगेराम प्रधान, हरवीर पहलवान व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

जनपद न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर में दुकानों/व्यवसायिक स्थलों के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्ति 13 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन*

admin

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) उच्च स्तरीय सहभागिता और रणनीतिक नेतृत्व नियुक्तियों के माध्यम से निर्यात वृद्धि और क्षेत्रीय

admin

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला गौतम बुद्ध नगर इकाई के द्वारा आज दिनांक 16 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को विजय दिवस समारोह का आयोजन ए डब्ल्यू एच ओ गुरजिंदर विहार ग्रेटर नोएडा में किया गया

admin