Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘लोगो मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘लोगो मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन”*

नॉलिज पार्क 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘लोगो मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया! प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने का एक प्रभावी और रचनात्मक तरीका है. यह लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने, उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का एक शानदार तरीका है.

प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों के 50 विधार्थियों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया! प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन के लिए पहला स्थान एमबीए हेल्थकेयर की प्रिया पाल एवं पूजा को, दूसरा स्थान एमबीए की आरुषि एवं भूमिका को तथा तृतीय स्थान आकाँक्षा डोंडियाल तथा अर्पित श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ! सभी विजेताओं तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये!

संस्थान के निदेशक *डा. अंशुल शर्मा* ने आयोजकों को इस शानदार कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस पर लोगो प्रतियोगिता लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने और उनकी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का एक प्रभावी तरीका है यह युवाओं को अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अद्वितीय लोगो बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है.

इस अवसर पर संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डा. अनुराग जोशी, प्रो० प्रवीण राजपाल तथा डा. पल्लवी सिंह उपस्थित थे!

Related posts

गलगोटियास विश्वविद्यालय को “विविभा 2024” में होलिस्टिक इनवॉल्वमेंट श्रेणी में “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक” के रूप में सम्मानित किया गया।

admin

जी एन आई ओ टी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज द्वारा मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, एसजीटीबी खालसा कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय), एवं डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल के सहयोग से फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन *

admin

एआई और एमएल पर एफडीपी शिक्षकों के कौशल उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलः सुनील गलगोटिया चॉसलर गलगोटिया विश्वविद्यालय

admin