Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सेक्टर अल्फा -टू में अवैध रूप से लग रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई

प्रेस विज्ञप्ति–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–11 -नवंबर-2025
————————-
सेक्टर अल्फा टू से 30 अवैध खोखे जब्त
——————–
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सेक्टर अल्फा -टू में अवैध रूप से लग रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई, जिसमें लगभग 30 काउंटर जब्त कर लिए गए। सड़क किनारे एवं दुकानों के सामने बने इन अवैध काउंटर से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। सेक्टर के लोग इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ प्रेरणा सिंह के निर्देश पर ओएसडी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्बन सर्विस विभाग के टीम ने यह कार्रवाई की है। अर्बन सर्विस विभाग की तरफ से सभी को हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काउंटर जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Related posts

*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई संपन्न*

admin

*अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारत शिक्षा एक्सपो 2025 के भव्य ‌द्वितीय संस्करण की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार*

admin

*भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ*

admin