Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा में “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का शुभारंभ, सामाजिक सरोकारों पर मंथन

ग्रेटर नोएडा में “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का शुभारंभ, सामाजिक सरोकारों पर मंथन

ग्रेटर नोएडा, 29 मार्च (संवाददाता)।
राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता और जनचेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का भव्य शुभारंभ रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एक होटल में किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी वेद पुत्र जी महाराज (भैरव पीठाधीश्वर) ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (IHRCCC) के इंटरनेशनल चेयरमैन जयशंकर राय, राजू मेहरा और वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वी. मेहता भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” एक ऐसा मंच होगा, जो युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर राष्ट्र के प्रति निष्ठा, मानवाधिकार जागरूकता और सकारात्मक जनभागीदारी को बढ़ावा देगा।

इस पहल के माध्यम से देशभर में संवाद और सहयोग का नेटवर्क तैयार करने की योजना है, जिससे विभिन्न सामाजिक चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से किया जा सके।

इस दौरान IHRCCC के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयशंकर राय कहा कि “राष्ट्र निष्ठा चौपाल केवल एक पहल नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जो नागरिकों में जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करेगा।”

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। मीडिया ने इस पहल को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाई।

Related posts

MSME उद्योगों को राहत देने के लिए NPCL की नीतियों में सुधार जरूरी – अमित उपाध्याय

admin

60वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2025 13–17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा

admin

यूपीआईटीएस 2024 की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित यूपीआईटीएस 2024 किसी राज्य सरकार द्वारा आयोजित अपनी तरह का अनूठा ट्रेड शो: MSME मंत्री, राकेश सचान

admin