Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल, Omega 1 ग्रेटर नोएडा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों, उनके परिवारजनों एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल, Omega 1 ग्रेटर नोएडा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों, उनके परिवारजनों एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।

IBA की ओर से अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, सेक्टर सचिव अरविंद भाटी, सेक्टर सचिव गौरव गुप्ता, संयुक्त सचिव दक्षिन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से डॉ. अश्वनी कंसल एवं श्री सोनू कुमार ने बैठक में सहभागिता की तथा उद्यमियों के हित में विशेष रियायती दरों पर OPD, IPD, जांच एवं सर्जरी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की।

जल्द ही IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल के बीच 3 वर्षों के लिए एक MOU साइन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किए जाएंगे।

यह पहल उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उद्यमियों एवं उनके कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सशक्त बनाएगी।

सादर,
अमित उपाध्याय
अध्यक्ष
इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA)

Related posts

भारतीय किसान यूनियन भानू की हुई समीक्षा बैठक लिए गए कई अहम फैसले

admin

*तीसरे दिन 1.25 लाख से अधिक आगंतुक, ₹89 करोड़ के 288 एमओयू* *ओडीओपी पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, दूसरे दिन 46 हजार लीड्स और ₹20.77 करोड़ के हुए सौदे

admin

नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन” विषय पर प्रेस वार्ता हुई आयोजित* *प्रेस वार्ता को समाज की प्रभावी एवं प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया गया संबोधित

admin