Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

24 मार्च 2026. दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में वृत्ति (Job and internship fair) का सफल आयोजन हुआ. यह आयोजन वर्ष 2018 से निरंतर

24 मार्च 2026. दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में वृत्ति (Job and internship fair) का सफल आयोजन हुआ. यह आयोजन वर्ष 2018 से निरंतर होता आ रहा है. महामारी और लॉक डाउन के दौर में इस आयोजन को ऑनलाइन माध्यम से किया गया.
हर वर्ष की तर्ज़ पर इस वर्ष भी कॉलेज ने वृत्ति 2026 का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में अलग-अलग कंपनियों ने हिस्सेदारी की. इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. सिसोदिया, कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. हरेंद्र के साथ ही कॉलेज के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे. कैरियर काउन्सिल एण्ड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉक्टर धीरज ने विद्यार्थियों और कंपनियों के बीच सेतु का काम किया.
वृति नाम का यह रोजगार मेला विद्यार्थियों को सीखने और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का काम करता है.
यह मेला विद्यार्थियों को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करवाता है. अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ ही यह प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अवसर और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन देने का काम करता है.
विद्यार्थियों को यह मेला साक्षात्कार देने का गुण भी सिखाता है. साक्षात्कार का महत्व तो हम सभी को पता ही है । यह भी एक महत्वपूर्ण कला है और जीवन हर मोड़ पर साक्षात्कार देना होता है । घर हो या ऑफ़िस, मकान मालिक हो या दुकानदार, उच्च शिक्षा में जाना हो या प्रशासनिक सेवा में, देश में रहना हो या विदेश जाना हो, हर जगह साक्षात्कार का महत्व होता है. वृत्ति 2026, आज छात्रों को ख़ुद के आकलन का भी एक अवसर प्रदान करता है.
रोजगार मेला वृत्ति के संयोजक डॉ. धीरज ने आमंत्रित कंपनियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमरा लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत के सपने को साकार करना ही हमरा लक्ष्य है। लगभग 3000 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की है और 200 विद्यार्थियों को ऑपर्च्युनिटी प्राप्त हुई है ।

Related posts

*गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ISIEINDIA इवेंट के दूसरे दिन टेक्निकल इंस्पेक्शन पूरे हुए**

admin

देश के लिए बलिदान देने वालों को कोटि-कोटि नमन:- सुनील गलगोटिया (चॉसलर) गलगोटियास विश्वविद्यालय आज 78 वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस गलगोटिया विश्वविद्यालय में बहुत ही आकांक्षाओं के साथ मनाया गया।

admin

चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने क्षेत्र की प्रतिभाओं किया सम्मानित

admin