Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

जिले में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़ जनसंवाद यात्रा की घोषणा। जनसंपर्क नहीं, जनविश्वास का अभियान है कांग्रेस की “जनसंवाद संकल्प यात्रा” 6 अगस्त से घर-घर पहुंचेगे कांग्रेस कार्यकर्त्ता

जिले में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़ जनसंवाद यात्रा की घोषणा। जनसंपर्क नहीं, जनविश्वास का अभियान है कांग्रेस की “जनसंवाद संकल्प यात्रा” 6 अगस्त से घर-घर पहुंचेगे कांग्रेस कार्यकर्त्ता।

आदरणीय पत्रकार बन्धु
नमस्कार,

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा आज ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। सावन के पावन महीने के प्रथम दिन पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने जनपद में चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण  “जनसंवाद संकल्प यात्रा” की घोषणा की, 6 अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्त्ता घर-घर दस्तक देकर आम और जागरूक जनसामान्य के बीच अपनी आमद दर्ज़ कराएंगे।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का प्रथम चरण दादरी विधानसभा क्षेत्र से प्रारंभ किया जा रहा है, जबकि आगामी माह के मध्य से इसका विस्तार जेवर विधानसभा क्षेत्र में भी किया जाएगा। इसके पश्चात जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जनसंवाद संकल्प यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को पुनः स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने का व्यापक जन-अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी गांवों, कस्बों, नगरों तथा शहरी सोसायटियों तक पहुंचकर प्रत्येक वर्ग के नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करेगी तथा उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर प्रदेश में जनहितकारी सरकार बनाने का आह्वान करेगी।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा तथा ऐसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्हें कांग्रेस का जनप्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का संकल्प लेगा। कांग्रेस केवल चुनावी वादे नहीं करेगी, बल्कि जनता के साथ मिलकर विकास और न्याय का साझा संकल्प तैयार करेगी।

दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि जनसंवाद संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे, प्रत्येक परिवार तक पहुंचेंगे तथा लोगों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करेंगे। यात्रा के दौरान छोटी-बड़ी नुक्कड़ सभाओं, जनचौपालों एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विशेष रूप से छात्रों, किसानों, बेरोजगार युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों तथा उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण स्वयं को उपेक्षित एवं प्रताड़ित महसूस कर रहे नागरिकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और उनके संघर्ष को अपनी आवाज बनाएगी।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं प्राप्त कर पा रहा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठे छात्र लगातार अव्यवस्थाओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से निराश हैं तथा महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम परिवार का जीवन कठिन बना दिया है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर यह विश्वास दिलाएगी कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जनसंवाद संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि जनता के साथ स्थायी संवाद स्थापित कर उनकी आकांक्षाओं को कांग्रेस की राजनीतिक प्राथमिकताओं का हिस्सा बनाना है। कांग्रेस जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने और जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष करने का संकल्प लेकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी।

दीपक भाटी चोटीवाला ने जनपद के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से इस जनसंवाद संकल्प यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह यात्रा गौतमबुद्ध नगर के बेहतर भविष्य, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करेगी।

पत्रकार वार्ता में मुकेश शर्मा, रिज़वान चौधरी, नीरज लोहिया, निशा शर्मा, आर०के० प्रथम, कपिल भाटी, धर्म सिंह, अरुण भाटी, सुबोध भट्ट आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

सप्रेम सादर

दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC

Related posts

आनंद सरपंच बने भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री

admin

भव्य धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव भक्ति में डूबा बिसरख* ग्रेटर नोएडा (पश्चिम), 13 अप्रैल

admin

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ट्यूबवेल ऑपरेटर की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने की पचायत !

admin