Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ता आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एकत्रित होकर रामलीला मैदान में होने वाले वोट बचाओ – देश बचाओ रामलीला मैदान मार्च के लिए प्रस्थान करते हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ता आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एकत्रित होकर रामलीला मैदान में होने वाले वोट बचाओ – देश बचाओ रामलीला मैदान मार्च के लिए प्रस्थान करते हुए।

जनपद क्षेत्र की जेवर विधानसभा, दादरी विधानसभा की नगर पालिका, नगर पंचायत और ब्लॉकों से भारी तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजघाट पर इकट्ठा होंगे। जेवर क्षेत्र में किशोरपुर गांव में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस सहित रोक रखा हुआ है। इस तानाशाही का जवाब जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे।
आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है अनेक कार्यकर्ता हमारे साथ जनपद से प्रस्थान कर चुके हैं और सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता राजघाट पहुंच चुके हैं।

गौतम बुद्ध नगर के सभी साथी राजघाट पर इकट्ठे होकर जुलूस की शक्ल में रामलीला मैदान की तरफ लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ – देश बचाओ – वोट बचाओ के नारों के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होंगे।

सादर
दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस
गौतमबुद्ध नगर

Related posts

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने नोएडा में 550 बेड के नए सुपर स्पेशियलिटी मेदांता अस्पताल का किया उद्घाटन*

admin

*उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान*

admin

कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर संगठन द्वारा विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न। आगामी 6 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली जनसंवाद यात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन

admin