Bharat Vandan News
Image default
जिलाराजनीतिक

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ज़ेवर क्षेत्र में जलभराव के कारण हो रही असुविधा से, ज़ेवर के ग्रामीण क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण जलभराव से उत्पन्न हुई स्थितियों का लिया जायज़ा”*

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ज़ेवर क्षेत्र में जलभराव के कारण हो रही असुविधा से, ज़ेवर के ग्रामीण क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण जलभराव से उत्पन्न हुई स्थितियों का लिया जायज़ा”*

*”सिंचाई विभाग द्वारा की गई लापरवाही के लिए शासन से वार्ता कर, शीघ्र कार्यवाही किए जाने हेतु किया गया निर्देशित”*

*”ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अविलंब जल निकासी के पर्याप्त संसाधन जुटाते हुए, युद्ध स्तर पर कार्य किए जाने के भी मौक़े पर उपस्थित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश”*

आज दिनांक 12 सितंबर 2024 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विगत दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि (अत्यधिक वर्षा) के कारण ग्रामों में जल भराव से उत्पन्न हुई स्थितियों का जायजा लिया। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अधिकारियों के साथ ग्राम रन्हेरा और बंकापुर में पहुंचे।
इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के साथ उपजिलाधिकारी जेवर श्री अभय प्रताप सिंह व अपर जिलाधिकारी श्री अतुल कुमार तथा मांट ब्रांच गंगा नहर खुर्जा जनपद बुलंदशहर के अधिशासी अभियंता श्री मोर मुकुट एवं स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मार्ट ब्रांच गंगा नहर जनपद बुलंदशहर के अधिशासी अभियंता से तल्ख लहजे में कहा कि *”बरसात से पूर्व ही आपको सभी नालों और माइनरों की साफ सफाई करा लेनी चाहिए थी, जो अपने समय रहते नहीं की, यह आपकी घोर लापरवाही है और आपकी इस लापरवाही की वजह से, आज ग्रामों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।”* सिंचाई विभाग द्वारा की गई इस लापरवाही के लिए शासन से वार्ता कर, शीघ्र कार्रवाई किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि *”ग्रामीणों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए अविलंब जल निकासी के पर्याप्त संसाधन जुटाते हुए, युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं।”*
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से आगे कहा कि *”जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पुरानी है, इन क्षेत्रों में भविष्य में जलभराव की समस्या न हो, इसके स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किए जाएं।”*

Related posts

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin

उपरोक्त संदेश के साथ जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह का कार्यालय हुआ पेपरलेस, पहला पत्र देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा गया।

admin

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला कार्यालय, सेक्टर-116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

admin