Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रस्तावित फॉक्सकॉन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की*

*उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रस्तावित फॉक्सकॉन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की*
*गौतमबुद्धनगर, 12 फरवरी 2026*

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28, ई-01 में फॉक्सकॉन (Hon Hai Precision Industry Co., Ltd.) द्वारा 48 एकड़ में लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे उत्तर प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार सृजन में वृद्धि हो। इस सेमीकंडक्टर पार्क के निर्माण से लगभग 3000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय लोगों को इससे अधिकतम लाभ मिले।
इस अवसर पर तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Third week blues: What to do when your child is ‘fed up’ with school

admin

*थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर 14,05,300/- रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले गैंग का 01मुख्य साइबर अभियुक्त गिरफ्तार।*

admin

Universities told they ‘must commit to free speech’ under new plans

admin