उत्तर प्रदेश में HCL–Foxconn संयुक्त उद्यम : India Chip Pvt. Ltd.
1. भारत का प्रथम डिस्प्ले ड्राइवर सेमीकंडक्टर OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Testing) संयंत्र, HCL Group और Foxconn Technology Group के संयुक्त उद्यम – इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड, तथा भारत सेमीकंडक्टर मिशन – भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जेवर, उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जा रहा हैI
2. यह प्रोजेक्ट सेमीकंडक्टर मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और साथ ही “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के उद्देश्य के अनुरूप है।
3. प्रस्तावित संयंत्र उन्नत सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, परीक्षण और असेंबली पर केंद्रित होगा, जिससे भारत की स्थिति वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में सशक्त होगी।
4. यह संयंत्र उत्तर प्रदेश में एक उच्च- प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा — जिससे कौशल विकास, रोजगार सृजन और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में स्थानीय नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
5. यह भारत की पहली DDIC OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) सुविधा होगी, जो बड़े निर्यात क्षमता के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय उद्यम के रूप में कार्य करेगी।
6. अनुमानित जीडीपी प्रभाव: पूर्ण क्षमता पर यह परियोजना हर वर्ष भारत की जीडीपी में लगभग ₹45,000 करोड़ का योगदान देगी।
7. इस OSAT सुविधा से उत्तर प्रदेश में लगभग 3,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है।
8. यह परियोजना उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाने के लिए CoE (Centre of Excellence), अनुसंधान केंद्र और सिमुलेशन लैब्स स्थापित करने में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्य स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से किया जाएगा।
9. यह परियोजना भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करेगी और देश की वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में भागीदारी को मजबूत बनाएगी।
10. उच्च मूल्य विनिर्माण और तकनीकी विकास को बढ़ावा देकर यह पहल भारत को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक पहुँचाने में सहायक होगी।
11. उत्तर प्रदेश को भारत के सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह पहला बड़ा कदम है।

