Bharat Vandan News
सामाजिक

*उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य आगामी 17 अप्रैल को महिलाओं से संबंधित समस्याओं की करेगी जनसुनवाई*

*उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य आगामी 17 अप्रैल को महिलाओं से संबंधित समस्याओं की करेगी जनसुनवाई*

*महिलाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ करेगी समीक्षा बैठक*

*गौतम बुद्ध नगर 15 अप्रैल 2025*

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य डाॅ0 मीनाक्षी भराला 17 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 से कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ संचालित की जा रही योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के उपरांत मा0 सदस्य द्वारा जिला अस्पताल सेक्टर 39 नोएडा एवं कुमारी मायावती महामाया महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज बदलपुर गौतम बुद्ध नगर का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सर्वसाधारण से कहा कि आगामी 17 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु अवश्य प्रतिभाग करें।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर 2024 को श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित *सनातन विद्या मंदिर* द्वारा संस्कार प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन आई आई एम टी इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलेज पार्क 3 ग्रेटर नोएडा में हुआ।

admin

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कसान झील, मानेसर में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया

admin

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज ने

admin