Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सेक्टर 28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित, अब और बेहतर होगी विद्युत व्यवस्था”*

*”यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सेक्टर 28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित, अब और बेहतर होगी विद्युत व्यवस्था”*

*”ग्रामीण क्षेत्रों और सेक्टरों को मिलेगी निर्बाध 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए दोनों बिजली घर”*

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 28 और सेक्टर 32 में अपने द्वारा निर्मित दो बिजली यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) को हैंडओवर कर दिए गए हैं। इसी क्रम में आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 28 स्थित बिजली घर का शुभारंभ जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने स्विच ऑन कर किया गया। लगभग 10 करोड़ लागत एवं 33/11केबी क्षमता वाला यह बिजली घर 20MVA का है, जो स्थानीय औद्योगिक इकाईयों, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, डेटा सेंटर और विकसित होने वाले सेक्टरों को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराएगा।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि *”इन बिजली घरों से ग्रामीणों को 24 घंटे निर्बाध बिजली की सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा।”*
इसी प्रकार सेक्टर 32 स्थित बिजली घर भी बनाकर तैयार हो गया है, जो लगभग 10 करोड़ रुपए की धनराशि से बनकर तैयार हो गया है। इस उपकेंद्र से गांवों तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगे हुए औद्योगिक क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिससे विकास को और गति मिलेगी।
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि *“यह माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की उस दृढ़ इच्छाशक्ति की मजबूती है, जिसमें हर गांव तक 24 घंटे बिजली पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। इन दोनों उपकेंद्रों के संचालन से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार होगा, बल्कि यह बिजली घर पूरे सेक्टर 28 और सेक्टर 32 के औद्योगिक एवं आवासीय विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा।”*
सेक्टर 28 सेक्टर बिजली घर से आज ग्राम तिरथली, नगला हुकम सिंह, नगला भटोना, नगला हांडा, नगला जहानू, तिरथली खेड़ा और कुरैव को जोड़ा गया।

Related posts

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि देश की पूरी जानकारी देश के हर नागरिक तक पहुंचे,

admin

*”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं को मिलेगा रोजगार, नोएडा अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट के सभागार कक्ष में हुआ रोजगार पोर्टल का शुभारंभ”

admin

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin