Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

भूतपूर्व नौसैनिकों ने मनाया नौसेना दिवस

भूतपूर्व नौसैनिकों ने मनाया नौसेना दिवस
नेवल वेटरन वेल्फेयर एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर उ.प्र से जुड़े भूतपूर्व नौसैनिकों ने रविवार 01 दिसंबर 24 को भारतीय नौसेना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का संचालन वेटरन दीवान सिंह भाकुनी ने वहां उपस्थित सभी साथियों का स्वागत करते हुए किया। डाक्टर ईश्वर सिंह ने नौसैना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि नौसेना देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति की भी रक्षक है। हमें गर्व है कि हम सब साथी नौ सेना के हिस्सा बने। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ भूतपूर्व नौसैनिक रूप राम सिंह मुख्य अतिथि रहे। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट वेटरन लेखराज सिंह मावी, वासुदेव शर्मा, नागेंद्र सिंह नागर, राकेश कुमार गुप्ता, महेश कुमार, अनिल कुमार तेवतिया और सुशील कुमार तथा गौतम बुद्ध नगर के भूतपूर्व नौसैनिक सम्मलित रहे।

Related posts

*साइट 4 की रामलीला में क्षेत्र के इतिहास पर विशेष नाटक “हिंडन की रफ्तार” का भव्य आयोजन!*

admin

श्री महाराजा अग्रेसन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा द्वारा बनाये गए नवनिर्मित श्री महाराजा अग्रसेन भवन का उदघाटन मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखागुप्ता

admin

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा ने सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का किया श्रीगणेश

admin